Prashant Kishor Love Story: लेडी डॉक्टर को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे PK, दिलचस्प है प्रेमकहानी
Prashant Kishor Love Story: पूरा देश जिन्हें 'पीके' के नाम से जानता हैं, वो बहुत जल्द सियासी आगाज करने जा रहे हैं। समझ तो आप गए ही होंगे ना कि यहां पर किसकी बातें हो रही हैं। जी हां , यहां पर जिक्र हो रहा है राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में विख्यात प्रशांत किशोर की।
जो कि 2 अक्टूबर को अपनी सियासी पार्टी का एलान करने वाले हैं। वो अपनी खुद की पार्टी 'जन सुराज 'बना कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने में किस्मत आजमाने वाले हैं।

क्या सियासी पटल पर खुद को साबित कर पाएंगे प्रशांत किशोर?
अभी तक कई राजनीतिक दलों के लिए 'मैजिक मैन' साबित हो चुके प्रशांत किशोर क्या सियासी पटल पर खुद को साबित कर पाएंगे, इसका उत्तर तो आने वाले समय में पता चल जाएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इन दिनों प्रशांत किशोर सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में जबरदस्त रूप से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
असमिया महिला से प्रशांत किशोर ने प्रेम विवाह किया
आपको बता दें कि ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले प्रशांत किशोर अपनी निजी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि प्रशांत किशोर ने प्रेम विवाह किया है और उनकी पत्नी का नाम जाहन्वी दास है, जो कि पेशे से डॉक्टर हैं और मूलरूप से असम की रहने वाली हैं।
प्रशांत किशोर के पिता श्रीकांत पांडे भी पेशे से डॉक्टर थे
मालूम हो कि साल 1976 में बिहार के सासाराम गांव में जन्मे प्रशांत किशोर के पिता श्रीकांत पांडे भी पेशे से डॉक्टर थे। प्रशांत किशोर के जन्म के कुछ वक्त बाद ही इनका पूरा परिवार बक्सर शिफ्ट हो गय़ा था।
प्रशांत ने मेडिकल की जगह इंजीनियरिंग फील्ड को चुना
एक पढ़ेलिखे संभ्रात परिवार से होने की वजह से प्रशांत किशोर को शुरू से ही एक पढ़ा-लिखा माहौल मिला लेकिन स्वभाव से मूडी होने की वजह से इन्होंने मेडिकल की जगह इंजीनियरिंग फील्ड को चुना, इनके दो और भाई हैं।
गुवाहाटी में डॉ दास से हुई थी पहली मुलाकात
लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ इन्हें सामाजिक कार्यों से भी लगाव था और इसी वजह से इन्होंने यूएन के 'वित्त पोषित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम' के लिए करीब 8 साल तक काम किया और इसी काम के दौरान एक दिन इनकी गुवाहाटी में डॉ दास से मुलाकात हुई।
लेडी डॉक्टर को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे PK
देखने में काफी खूबसूरत डॉ दास की बातों ने प्रशांत किशोर को पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था, दूसरे शब्दों में कहे तो 'पीके' को वो पहली ही नजर में भा गई थीं। धीरे-धीरे दोनों में मित्रता हुई और मुलाकातें होने लग गईं और एक दिन प्रशांत ने अपनी दिल की बात जाहन्वी से कह दी। जाहन्वी भी उन्हें पसंद करने लगी थीं इसलिए उन्होंने भी हमसफर बनने के लिए 'हां' कर दिया।
घरवालों की रजामंदी से हुई प्रशांत किशोर की शादी
इसके बाद एक प्रशांत ने अपनी और जाहन्वी की बात को अपने घरवालों से कह दी। इनका परिवार काफी स्वतंत्र विचारों वाला है इसलिए किसी को भी इस शादी पर कोई एतराज नहीं था और फिर दोनों ने घरवालों की रजामंदी से शादी कर ली और आज एक परफेक्ट कपल के रूप में जाने जाते हैं। इस शादी से दोनों को एक बेटा भी है।
मेरी पत्नी ने परिवार के लिए डॉक्टरी छोड़ दी: प्रशांत किशोर
25 अगस्त 2024 को बिहार की राजधानी पटना में हुए एक महिला सम्मेलन में प्रशांत किशोर ने पहली बार अपनी पत्नी को सार्वजनिक तौर पर लोगों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि 'उनकी पत्नी ने परिवार के लिए डॉक्टरी छोड़ दी और आज मैं जो कुछ भी कर पा रहा हूं, वो इन्हीं की वजह से हैं क्योंकि इनके रहते मुझे घर-परिवार की चिंता नहीं रहती। इन्होंने हर जिम्मेदारी बखूबी संभाली है।'












Click it and Unblock the Notifications