Prashant Kishor Injury: आरा रोड शो में प्रशांत किशोर घायल, पसलियों में चोट, पटना अस्पताल रेफर, कैसे क्या हुआ?

Prashant Kishor Injured: बिहार चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा राज्य में चढ़ चुका है। एक तरफ, सभी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हैं। वहीं, बिहार की सियासत का तीसरा मोर्चा- यानी जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर शुक्रवार (18 जुलाई 2025) को घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बिहार के आरा में अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान पीके घायल हो गए। आरा के वीर कुवर सिंह स्टेडियम में रैली को संबोधित करने के बाद मंच पर अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें मंच से उतारा। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पसलियों में चोट की पुष्टि हुई है, और बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है।

Prashant Kishor Injured

Prashant Kishor Injury Reason: कैसे लगी PK को चोट?

सूत्रों के अनुसार, रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर अपनी कार से बाहर की ओर झुककर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार अचानक उनकी कार के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में कार का दरवाजा बंद करते समय उनकी पसली में चोट लग गई। मंच पर पहुंचने के बाद दर्द बढ़ गया, जिसके चलते वह असहज दिखे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पानी की बोतल दी, जिसे उन्होंने दर्द से राहत पाने के लिए सीने पर डाला, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

आरा के निजी अस्पताल में एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि प्रशांत किशोर की पसली में चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार और दवाएं दी गई हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने आगे की जांच और इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया है।

पहले भी हो चुके हैं चोटिल

यह पहली बार नहीं है जब प्रशांत किशोर को चोट लगी हो। 2023 में भी उनकी 'जन सुराज' पदयात्रा के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें लगभग एक महीने तक यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। उस समय उन्होंने समस्तीपुर में पत्रकारों से कहा था कि गांधी जयंती पर शुरू हुई उनकी पदयात्रा करीब 15 दिन बाद फिर से शुरू होगी।

बिहार चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' पार्टी सक्रिय रूप से जनता के बीच पहुंच रही है। उनकी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आयोजित रैलियां और रोड शो बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस घटना ने उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है, लेकिन उनकी टीम ने कहा कि वह जल्द ठीक होकर फिर से सक्रिय होंगे।

क्या बोले कार्यकर्ता?

जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रशांत किशोर की ऊर्जा और जनता से जुड़ने का जुनून देखते ही बनता है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि 'वह लोगों से सीधे मिलना चाहते थे, लेकिन इस हादसे ने हमें चिंता में डाल दिया। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं'।

प्रशांत किशोर के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, ताकि वह बिहार की सियासत में अपनी मुहिम को और मजबूती से आगे बढ़ा सकें।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ये लोग कलम वाले नहीं,कट्टा वाले हैं, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर किया तीखा हमला, क्यों कहा ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+