Prashant Kishor Hospitalized: आमरण अनशन के दौरान बिगड़ी PK की तबीयत, ICU में भर्ती, कल ही मिली थी जमानत

Prashant Kishor Hospitalized: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Hospitalized) को मंगलवार को पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुबह उन्हें डिहाइड्रेशन और संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया, "कुछ मेडिकल समस्याएं हैं जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। उन्हें संक्रमण और डिहाइड्रेशन की समस्या है। उनकी स्थिति कमजोर है और वे असहज महसूस कर रहे हैं।" अस्पताल में भर्ती होने से पहले प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से कहा था, "मेरा अनशन जारी रहेगा।"

Prashant Kishor Hospitalized

अनशन के बीच बिगड़ती PK की तबीयत

प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के छात्रों के समर्थन में अनशन कर रहे हैं। यह अनशन पिछले महीने हुई BPSC परीक्षा में कथित प्रश्न पत्र लीक की घटना के विरोध में किया जा रहा है। माना जा रहा है कि लंबे समय से जारी अनशन उनकी सेहत बिगड़ने का मुख्य कारण है।
ये भी पढ़ें: Bihar: शर्तें मानने से किया था इंकार, अब मिली बिना शर्त जमानत, जेल से बाहर आए प्रशांत किशोर

सोमवार सुबह, गांधी मैदान में आमरण अनसन के दौरान पटना हाई कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने ऐसे प्रदर्शन केवल गर्दनीबाग क्षेत्र तक सीमित रखने का आदेश दिया था। हालांकि, उन्हें बाद में बिना शर्त जमानत मिल गई।

छात्रों के समर्थन में प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने BPSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे सिविल सेवा उम्मीदवारों के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया है। उनकी मांग है कि कथित प्रश्न पत्र लीक की निष्पक्ष जांच हो और परीक्षाएं रद्द की जाएं।

2 जनवरी से शुरू हुए उनके अनशन के कारण उनकी गिरती सेहत और गिरफ्तारी के बाद अब यह मुद्दा और चर्चा में आ गया है। प्रशांत किशोर के इस कदम ने छात्रों के आंदोलन को एक नया आयाम दिया है।
ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: जेल जाकर तो खेल गए प्रशांत किशोर! क्या नीतीश के लिए बन रहे चुनौती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+