Gaya News: प्राचीन श्री जगन्नाथ मन्दिर की वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधाएं, DM ने कही ये बात
Jagannath Mandir Website: गया में प्राचीन श्री जगन्नाथ मन्दिर न्यास समिति, बोधगया के लिए नवनिर्मित www.bodhgayajagannath.in नामक एक Web-Portal का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ मन्दिर न्यास समिति, बोधगया डॉ. त्यागराजन एसएम ने किया। उक्त समिति, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना द्वारा निबन्धित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है।
पर्षद द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप प्रदान किए जाने के उद्देश्य से 11 (ग्यारह) सदस्यीय एक स्थायी न्यास समिति का गठन करते हुए, इसे बिहार गजट, 27वीं जुलाई 2022 को पुर्व में ही अधिसूचित किया जा चुका है।

न्यास समिति का सूचारू प्रबन्धन, सम्पत्तियों का रख-रखाव एवं विभिन्न विकास कार्यों का सम्यक रूपायण, आय-व्यय का लेखा संधारण, मठ परिसर की स्वच्छता एवं पवित्रता तथा श्रद्धालुओं के सुविधार्य व्यवस्था किया जाना इत्यादि की ज़िम्मेदारी समिति की है।
Recommended Video
उपरोक्त दायित्वों का पारदर्शिता के साथ अनुपालन तथा श्रद्धालुओं के ज्ञानार्थ एक Website की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। । इस मद्देनज़र आलोक में समिति के सदस्यों के व्यक्तिगत देखरेख में यह वेबसाइट निर्माण की गई है।
Rathyatra-2024 को ध्यान में रखते हुए बहुत ही अल्प समय में इसका निर्माण किया गया है, स्थायी सदस्यों के द्वारा सर्वसहमति से मन्दिर समिति का एक लोगो भी तैयार कर उसका भी विमोचन किया गया। प्राचिन श्री जगन्नाथ मन्दिर से संबंधित इतिहास का सचित्र विवरण दिया गया है।
स्थायी सदस्यों का फोटोयुक्त विवरण, Photo एवं Video गैलरी, Upcoming events, News, Places of Interest, How to Reach. Telephone Directory, गया तथा बोधगया के आस-पास अन्य दर्शनीय स्थानों की सूची के अतिरिक्त पूजा सम्बंधी जानकारी हेतु Contact Us link भी उपलब्ध है।
श्रद्धालुओं द्वारा दानस्वरूप आर्थिक सहयोग (Donation) प्रदान करने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था भी किया जा रहा है। वर्तमान में Bank Account के माध्यम से Online Transfer के अतिरिक्त QR Code तथा UPI ID के द्वारा भी प्राप्त किए जाने की व्यवस्था की गई है।
नवनिर्मित यह Website एक Dynamic एवं Responsive Web-Portal होने के कारण इसे Desktop एवं Mobile Handset दोनो पर सरलतापुर्वक देखा जा सकता है। समिति से संबंधित किसी प्रकार का सुझाव प्राप्त करने हेतु Feedback option भी अलग से उपलब्ध कराया गया है। वेबसाइट के लोकार्पण के पूर्व जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण दीप प्रज्वलंकर वेबसाइट का विधिवत लोकार्पण किया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वेबसाइट के लोकार्पण होने से वैसे श्रद्धालु जो बाहर रहते हैं उन्हें भी इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। भविष्य में ऑनलाइन दर्शन करने की भी व्यवस्था करवाने पर विचार किया जा रहा है।
अब जमाना टेक्नोलॉजी के आधार पर बढ़ता जा रहा है उसी अनुरूप धीरे-धीरे मंदिर की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसके पश्चात आज एवं कल दो दिन जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले जगन्नाथ यात्रा पर हजारों की संख्या में लोग यहां से एकत्रित होकर पूजा यात्रा निकलता है।
इस दृष्टिकोण से अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया अपनी पूरी निगरानी में यात्रा को संपन्न करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर की ओर से एवं जिला प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए पूरी तैयारी कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications