Bihar News: अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाली पर सियासत तेज़, ‘नीतीश सरकार’ पर लगे गंभीर आरोप
Bihar News, Guest Teachers Demand: बिहार में शिक्षक बहाली परीक्षा और नियुक्ती को लेकर प्रदेश सरकार अपनी पीठ थप-थपा रही है। वहीं विपक्ष के नेता नियुक्ति में धांधली के आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे है। प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर पटना कूच किया और पूर्व एमएलसी स्व. केदारनाथ पांडेय के बेटे आनंद पुष्कर से मुलाक़ात कर अपनी बात रखी। अतिथि शिक्षकों की मांग है कि 2018 में प्रदेश सरकार ने बहाल किया था तो उसे जारी रखे।

बीपीएससी परीक्षा पास होने के बाद हुई शिक्षकों की नियुक्ति की वजह से अतिथि शिक्षकों को नहीं हटाया जाए। क्योंकि सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उनकी उम्र सीमा निकल चुकी है। अब सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वहीं अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो सभी शिक्षक सीएम नीतीश कुमार के सामने आत्मदह कर लेंगे।
बिहार के अतिथि शिक्षक की सेवा बहाली पर वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आनंद पुष्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार तालीबानी रैवया अपना रही है। बीपीएससी परीक्षा द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति सराहनीय पहल है, लेकिन अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाली ख़त्म करना निंदनीय है। सीएम नीतीश कुमार से इस मामले में बात कर गेस्ट टीचर्स की सेवा बहाल करने की गुज़ारिश की है।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाली पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न ज़िलों से अतिथि शिक्षकों हटाकर सही क़दम नहीं उठाया है। 6 साल से पढ़ा रहे शिक्षकों को हटाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ सीएम नीतीश कुमार नीतीश कुमार जानबूझकर खिलवाड़ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications