Bihar Politics:‘क्लर्क से करोड़पति तक का सफ़र’, PK का BJP अध्यक्ष से सवाल!,तेजस्वी यादव और CM नीतीश को भी घेरा

Bihar Politics: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) ने एक बार फिर बिहार की राजनीति को हिला देने वाला बयान दिया है। गोपालगंज में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए। PK ने भाजपा, राजद और जदयू - तीनों पर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार की राजनीति अब बदलाव के दौर में है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष पर निशाना:
प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि 1.25 लाख करोड़ का वादा और दिलीप जायसवाल की संपत्ति पर जवाब दें। वहीं 20 जून को होने वाले बिहार दौरे पर कहा कि सवाल ये नहीं है कि मोदी जी आ रहे हैं, सवाल यह है कि वो क्यों आ रहे हैं। चुनाव के समय उन्हें बिहार की याद आती है।

Bihar Politics

PK ने जनता के सामने रखे दो अहम सवाल:
पीके ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी द्वारा घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का क्या हुआ? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जो पहले सीमांचल में एक सिख माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज में क्लर्क थे, आज उसके मालिक कैसे बन गए? PK का आरोप था कि यह मामला सिर्फ राजनीतिक नैतिकता का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक है।

"जब सत्ता में थे तो DK टैक्स नहीं दिखा?"
PK ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज वे जिस 'DK टैक्स' की बात कर रहे हैं, वही अधिकारी तब भी नीतीश कुमार के प्रधान सचिव थे जब तेजस्वी खुद डिप्टी सीएम थे। जब आप सरकार में थे तो उसी DK के साथ मलाई खा रहे थे। अब जब सत्ता से बाहर हैं, तो 'बाप-बाप' चिल्ला रहे हैं। जनता ये दोहरापन समझ रही है।

नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप:
बिहार सरकार में हाल के दिनों में हुए अफसरों के तबादले और आयोगों में नेताओं-अफसरों के परिजनों की नियुक्तियों पर भी PK ने कड़ी टिप्पणी की। नीतीश कुमार अब मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। उनके फैसले अब उनके सलाहकार लेते हैं। जिनका न जनता से कोई जुड़ाव है, न जनहित से कोई सरोकार। आरोप लगाया कि बिहार की नौकरशाही पर अब जनता का नहीं, सत्ता के भीतर बैठे कुछ खास लोगों का नियंत्रण है।

बिहार में सबसे बड़ा संगठन बन चुका है हमारा अभियान: PK
PK ने जन सुराज पार्टी की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। 2 अक्टूबर 2024 को हमने पार्टी का रूप लिया। अब हर महीने 3-4 लाख लोग 10 रुपये सदस्यता शुल्क देकर इससे जुड़ रहे हैं। 20 मई 2025 को सिताब दियारा (जेपी की जन्मभूमि) से शुरू हुई 'बिहार बदलाव यात्रा' का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन और जनजागरूकता है।

PK की रणनीति, सवाल, सादगी और संगठन
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र PK ने जो रुख अपनाया है, वह स्पष्ट रूप से सत्ता पक्ष और विपक्ष - दोनों पर एक साथ हमले की रणनीति को दर्शाता है। वो खुद को जनता के पक्ष में खड़ा करने और राजनीतिक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+