Bihar Police की गाड़ी को बच्चों ने लगाया धक्का, लोगों ने कहा- गाड़ी की तरह ही है इनकी सेवा

Bihar Police: युवक के डूबकर लापता होने के मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि चकसिंगार में सुबह-सुबह युवक गंगा नदी से जल लाने गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया जिसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि...

Bihar Police: बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठते रहे हैं, कभी फ़र्ज़ी थाना संचालित होने का मामला सामने आता है तो कभी फ़र्ज़ी पुलिस भर्ती की खबर सुर्खियां बनती है। हाल ही डीजीपी को कॉल कर आईपीएस के ऊपर से केस हटाने का मामला भी प्रकाश में आया था। वहीं अब वैशाली से पुलिस वाले की गाड़ी को बच्चों से धक्का लगवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे पुलिस वाले की गाड़ी को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कहा कि बिहार पुलिस की गाड़ी की तरह ही उनकी सेवा है।

Bihar police van

वैशाली में शुक्रवार को एक युवक के डूबकर लापता होने का मामला सामवने आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वाले मौक़े पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी बंद हो गई जिसके बाद वहां पर मौजूद बच्चे और लोगों ने गाड़ी को धक्क लगाया। इस दौरान किसी ने धक्का लगाने वाला वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राघोपुर विधानसभा का है। जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीमुल्लाह खान ने वीडियो के बारे में बताया कि गाड़ी की बैट्री डिस्चार्ज होने की वजह से धक्का लगवाया गया था। धक्का क्यों लगवाया गया, इस बात की जानकारी आपको मिल गई। आइए अब जानते हैं कि आखिर युवक कैसे डूबा।

युवक के डूबकर लापता होने के मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि चकसिंगार में सुबह-सुबह युवक गंगा नदी से जल लाने गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया जिसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि चकसिंगार गांव के रहने वाले नरेश सिंह के बेटे राजू कुमार की उम्र 18 साल थी। वह गंगा नदी से जल लाने गया लेकिन वापस नहीं आया। जिसके बाद स्थानीय थाना (जुड़ावनपुर) को सूचना दी गई और उनसे युवक को ढूंढने की गुहार लगाई। युवक को ढूंढने मौक़े पर पुलिस पहुंची। इस दौरान ही उनकी गाड़ी बंद हो गई। बच्चों और वहां मौजूद लोगों ने धक्का मारकर गाड़ी को स्टार्ट किया। वहीं युवक की तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


ये भी पढ़ें: Cyber Scam: बिहार के मुख्यसचिव के खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश, 24 घंटे में शातिर गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+