Mini Gun Factory: वैशाली के मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आर्म्स और उपकरण बरामद

Mini Gun Factory In Vaishali Bihar: बिहार में अपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने की मकसद से बिहार पुलिस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवा रही है। वहीं बिहार सरकार नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार पुलिस द्वारा दियारा क्षेत्रों में निरंतर एरिया डोमिनेशन और गश्ती अभियान के चलाया जा रहा है।

गश्ती अभियान के ज़रिए बिहार पुलिस अपराध की जड़ों पर चोट कर रही है। इसी क्रम में बिहार STF एवं वैशाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वैशाली जिले के रुस्तमपुर थानांतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

police reached inside Mini gun factory vaishali bihar huge quantity of arms and equipment recovered

बिहार STF एवं वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री संचालक विजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया। हथियार बनाने वाली छोटी फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद हुए। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और औजार भी बरामद हुए।

इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र से मो. शहाबुद्दीन उर्फ साहेब ( थाना- खाजेकलां, जिला- पटना), बब्लू ( थाना- सलीमपुर, जिला- पटना), अभिमन्यु कुमार ( थाना- सलीमपुर, जिला- पटना) और संतोष कुमार राय उर्फ काला ( थाना- जुड़ावनपुर, जिला- वैशाली) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मौके से चार 7.65 mm देसी पिस्टल,छह 7.65 mm कारतूस, पांच मैगजीन, एक देसी कट्टा, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, तीन सीलिंग कड़ी और 3 राइफल बट कवर बरामद किया गया है। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में 1 मिनीगन फैक्ट्री से कई उपकरण के साथ विजय कुमार शर्मा ( थाना- रुस्तमपुर, जिला- वैशाली) संचालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मौक़े से एक लेथ मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक देसी कट्टा और लगभग 150 देसी कट्टा का बैरल बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+