Bihar News: बिहार में अब पुलिस भी नहीं महफूज़, अब इस ज़िले में ASI पर जानलेवा हमला, पटना रेफर

Bihar News: बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना राज्य में पुलिस के सामने बढ़ती चुनौतियों को उजागर कर रही है। अब पुलिस अधिकारियों पर हो रहे हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

धारदार हथियार से हमला: ताज़ा मामला बिहार के मुंगेर ज़िले का है, जहां संतोष सिंह नाम के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर डायल 112 के एएसआई संतोष सिंह और उनकी टीम नंदलालपुर पहुँची।

Bihar Police

स्थिति को शांत करने की कोशिशो के बीच भीड़ में से किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे वे बेहोश हो गए। उनके सिर से काफी खून बह गया। उनके साथियों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया।

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर: प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना तुरंत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुट गई है। यह घटना अररिया में हुए हमले के बाद हुई है, जहां एएसआई राजीव रंजन पर भीड़ ने हमला किया था। गौरतलब है कि राजीव रंजन का पैतृक घर भी मुंगेर में ही है।

बिहार में पुलिस पर हो रहे हमले से अब लोगों में ख़ौफ का माहौल है। उनका कहना है कि जब पुलिस खुद की हिफ़ाज़त नहीं कर पा रही है तो जनता की हिफ़ाज़त कैसे होगी। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुका है, असमाजिक तत्वों को ज़रा सा भी कानून का डर नहीं बचा है। इस मामले मे सरकार को सख्त नियम अपनाने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+