Muzaffarpur News: रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, ASP भानु प्रताप सिंह ने कही ये बात
Muzaffarpur News Update: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 29 साल की एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला बतौर सहायक अभियंता राज्य जल संसाधन विभाग में कार्यरत थी।
मुजफ्फरपुर जिला में किराए के मकान में महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मृतका की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर बाजार निवासी महिमा कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मुजफ्फरपुर शहर के अतरदह प्रजापति नगर इलाके में किराये के मकान में अकेली रहती थी।

पुलिस के सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोगों ने महिमा कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके फ़्लैट में देखा था। मकान का दरवाज़ा खुला हुआ था और शव बेडरूम में पड़ा था। नाक रिस रही थी, शरीर पर चोट के निशान और खून भी थे।
मुजफ्फरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी, टाउन) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम महिमा कुमारी का शव उसके फ्लैट से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पहले ही मौका ए वारदात से सैंपल इकट्ठा कर लिया है। उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को प्रेम प्रंसग और रेप एंगल से भी जांच करनी चाहिए।
इस पूरे मामले से इलाके में दहशत का माहौल है, ऐसे में कोई भी महिला जो अकेले किराये पर मकान लेकर रहती है। ख़ुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएगी। बिहार में आये दिन अपराध बढ़ रहा है, सरकार लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। कहने के लिए सिर्फ़ नारा दिया जाता है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।












Click it and Unblock the Notifications