Bihar शराब से हुई मौतों पर मचा है बवाल, अब पटना गोदाम में पुलिस ने बरामद की हजारों लीटर liquor
बिहार में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है अभी कुछ दिन पहले जहरीली शराब पीने से 50 लोगों की छपरा में मौत हो गई थी वहीं मंगवार को बिहार पुलिस ने पटना के पालीगंज स्थित एक गोदाम से 8 हजार लीटर शराब बरामद की है।

बिहार के छपरा में बीते सप्ताह जहरीली शराब पीने से लगभग 50 लोगों की में मौत हो गई थी। ऐसा तब हुआ जब बिहार में नीतीश कुमार सरकार में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्षी पार्टी भाजपा जमकर हंगामा कर रही है और नीतीश सरकार चारों ओर से घिरी है। वहीं मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना यानी नीतीश सरकार की ठीक नाक के नीचे एक गोदाम में 8 हजार लीटर शराब बदामद की गई है।
बिहार पुलिस ने पटना के पालीगंज स्थित एक गोदाम से 8 हजार लीटर शराब बरामद की है। पटना के विक्रम थाना के इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सुबह हमने एक कार रोकी तो उसमें शराब की बोतल मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि बोतल मोरीवान गांव के एक गोदाम से ली गई थी। विक्रम थाने के इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है पूछताछ करने पर पता चला कि बोतल मोरीवान गांव के एक गोदाम से ली गई थी।
इससे पहले 18 दिसंबर को, एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हाल ही में हुई जहरीली शराब त्रासदी के संबंध में शराब माफिया अनिल सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा 271 शराब कारोबारियों को भी 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत गिरफ्तार किया गया है।
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि राज्य में जहां शराब की खपत की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है और आरोप लगाया कि ज्यादातर शराब की आपूर्ति उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से जहरीली शराब से मौतों की खबरें सामने आने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।
बता दें बीते सप्ताह छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब विधासभा में विपक्षी पार्टी भाजपा से जबरदस्त तरीके से घिरे थे। तब उन्होंने जहरीली शराब कांड में हुई मौतों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाते हुए अपने बयान कहा था 'जो पिया सो मरेगा ही' को दोहराया है। पिछले हफ्ते विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने साफ कर दिया था कि शराब पीकर मरने वालों के परिवार को राज्य सरकार कोई मुआवजा नहीं देगी।












Click it and Unblock the Notifications