बिहार: यू-ट्यूब से सीखा एटीएम से पैसे चुराना, रंगे हाथों पकड़े गए आईटी इंजानियर
पटना। बिहार में एटीएम में सेंधमारी कर चोरी करने की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने एटीएम से पैसे चुराने वाले एक ऐसे हाई-टेक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसने एटीएम से पैसे चोरी करने की टेक्निक इन लोगों ने वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब से सीखा था। हालांकि पुलिस ने इन चोरों को पकड़ लिया है। इनसे वारदात की जानकारी की जा रही है।

इसमें जो खास बात सामने आई है वह ये कि पकड़े गए चोरों के गिरोह में आईटी इंजीनियरिंग का छात्र भी शामिल है जो हाई-फाई एटीएम चोरी की घटना को अंजाम देता था। हालांकि चोरी करने के दौरान पुलिस ने इन लोगों को मौके पर पकड़ लिया जिससे एटीएम में रखे 7 लाख रुपये बच गए। एटीएम काटकर पैसा उड़ाते आईटी इंजीनियर शहरोज अख्ताकर को उसके दोस्त सह्लोज अख्तर के साथ फुलवारीशरीफ पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
घटना फुलवारी शरीफ के मिल्लत कॉलोनी के पास HDFC बैंक एटीएम की है। पुलिस ने इनके पास से गैस कटर और दो गैस सिलेंडर के साथ एक स्कूटी भी बरामद की है। पटना एसएसपी मनु महाराज और सिटी एसपी रविन्द्र कुमार ने एटीएम का मुआयना भी किया और अरोपियों को अपने साथ भी ले गए। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ये लोग यू-ट्यूब से एटीएम काटने की जानकारी जुटाते थे और उसके बाद गैस क़टर और गैस किराए पर लेने के बाद घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैस और गैस कटर देने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications