मंच टूटने से मची अफरातफरी, घायल लालू यादव इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल
अचानक लोगों की भीड़ ने वहां स्थिति गंभीर बना दी। हालांकि पुलिस प्रशासन की मदद से भीड़ पर काबू पाते हुए घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया।
पटना। राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी गई जब एक कार्यक्रम के दौरान मंच ही गिर गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कार्यक्रम को संबोधित कर ही रहे थे कि तभी अचानक मंच धराशाही हो गया। घटना से मंच पर बैठे सभी लोग गिर गए वहीं लालू यादव को भी कमर में काफी चोट लगी। मंच टूटने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे तो कार्यक्रम में उपस्थित लोग लालू यादव को देखने के लिए उनके पास पहुंचे।

अचानक लोगों की भीड़ ने वहां स्थिति गंभीर बना दी। हालांकि पुलिस प्रशासन की मदद से भीड़ पर काबू पाते हुए घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए लालू यादव ने बताया कि उनके कमर के नीचे गंभीर चोट आई है। इस घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एक यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो दीघा गए थे। लेकिन अपने संबोधन के लिए वो जैसे ही मंच पर पहुंचे ये घटना हो गई।
इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद ये बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। घटना की जानकारी मिलते ही राजद परिवार के सभी लोग उनके पास पहुंचे। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में लालू यादव के साथ-साथ उनके दोनों बेटे, बेटी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications