एक मंच पर साथ होंगे मोदी-नीतीश, तय होगी 2019 की रणनीति!

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ मंच साझा करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी 14 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे। इससे पहले दोनों नेताओं ने 25 अगस्त को बिहार में बाढ़ के दौरान हवाई सर्वेक्षण किया था। बता दें कि पीएम मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें मोकामा में गंगा नदी पर 6 लेन का पुल भी शामिल है। मोकामा में ही दोनों नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल जनवरी में मोदी और नीतीश ने प्रकाश पर्व के दौरान मंच साझा किया था। हालांकि ऐसा पहली बार जब दोनों ही बतौर एक ही गठबंधन के नेता मंच साझा करेंगे। पीएम मोदी की बिहार यात्रा पर सीएम नीतीश ने कहा कि 'देखिए प्रधानमंत्री जी आने वाले हैं। यह खुशी की बात है।

पीएम मोदी के दौरे पर नीतीश कुमार ने कहा...

पीएम मोदी के दौरे पर नीतीश कुमार ने कहा...

नीतीश ने कहा कि बीते साल ही पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पीएम ने शामिल होने की स्वीकृति दे दी थी। जनवरी में वो प्रकाश पर्व में आ रहे थे तो उसी समय योजना बन रही थी कि पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में वो आएंगे। मैंने फिर आग्रह किया था तो पीएम पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में आ रहे हैं। हम लोगों के लिए खुशी की बात है कि वो इस कार्यक्रम में आ रहे हैं।'

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा

नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। नीतीश ने कहा कि इस विषय पर विधानसभा और विधानपरिषद में प्रस्तावों की बात अलग है लेकिन इस दौरे में ऐसा कुछ तय नहीं हुआ है।

सारे काम अब होंगे तेजी से

सारे काम अब होंगे तेजी से

नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास के लिए राज्य के सभी मंत्रालय पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। जहां तक बात राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के नजरिए का है, तो उससे यह प्रतीत हो रहा है कि सारे काम अब तेजी से होंगे।

तय होगी 2019 की रणनीति!

तय होगी 2019 की रणनीति!

इस दौरान चर्चा यह भी है कि दोनों के बीच साल 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तय हो सकती है। गौरतलब है कि बीतें दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि भाजपा 40 में से 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जिसे पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं जदयू से भी ऐसी खबरें रह रह कर आती रहीं है कि वो सभी 40 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+