कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पीएम मोदी ने CM नीतीश कुमार से की बात
Bihar Corona Vaccination पटना। कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) को लेकर देश भर में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं क्योंकि आगामी 16 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण ( Vaccination ) देश में शुरू होने वाला है। हालांकि इससे पूर्व 33 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 615 जिलों के 4,895 केंद्रों पर वैक्सीन का ड्राई रन ( Vaccine Dry Run ) हो चुका है। अब इन्हीं केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका दिया जाएगा।

Recommended Video
टीकाकरण के इस अंतिम मुहर लगाने के लिए पीएम मोदी ( PM MODI ) ने बीते सोमवार की शाम को बिहार ( bihar CM ) सहित सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक की। बता दें कि बिहार में बीते दो और आठ जनवरी को दो फेज में वैक्सीन का ड्राई रन हो चुका है, जिससे तैयारियों को परख लिया गया है। आगे पहले चरण में 300 केंद्रों पर प्रतिदिन 30 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होने वाला है, जिसके लिए अभी तक 4 लाख 68 हजार स्वास्थ्यकर्मियों ने को-विन पोर्ट पर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। बता दें कि पहले चरण में देश के कुल तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाया जाएगा। फिर अगस्त तक 50 साल से अधिक उम्र वाले और 50 वर्ष से कम उम्र के अधिक जोखिम वाले 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। बता दें कि बिहार में अभियान के तहत टीकाकरण मुफ्त है, लेकिन इसके लिए यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक टीकाकरण के लिए बनाए गए 300 केंद्रों में 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पांच निजी कॉलेज एवं अस्पताल, 36 निजी स्वास्थ्य संस्थान और अन्य सरकारी अस्पताल हैं। टीकाकरण के लिए प्रत्येक केंद्र पर पांच सदस्यीय टीम तैनात होगी, जो प्रतिदिन सौ लोगों का टीकाकरण करेगी। बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस का टीका मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे विशेष विमान से लाया जाएगा।
पटना एयरपोर्ट से टीका को खास गाड़ी से नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बनाए गए राज्य के टीका औषधि भंडार केंद्र में ले जाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि वैक्सीन के भंडारण के लिए प्रदेश स्तर पर एक टीका औषधि भंडार केंद्र बनाया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर ऐसे 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिला स्तर पर 38 और प्रखंड स्तर पर 630 केंद्र तैयार किये गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications