बाढ़ से बेहाल बिहार का PM मोदी ने किया दौरा, 500 करोड़ की सहायता का ऐलान
पटना। पीएम मोदी ने शनिवार को बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। भीषण बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री ने 500 करोड़ रुपए की राशि तुरंत सहायता के रूप में देने की घोषणा की। सुबह 9 बजे बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षतिपूर्ति राहत एवं पुनर्वास के कार्यों में विस्तार से समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने केंद्र से एक टीम को भेजने का आश्वासन भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में तबाही का आंखों देखा हाल देखने के बाद संबंधित अधिकारी को यह आदेश दिया कि किसानों की फसल बीमा के संबंध में क्लेम का तुरंत आकलन किया जाए तथा बीमा कंपनी अपने पर्वेक्षक तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजें जिस से किसानो को राहत पहुंचाई जा सके। साथ ही बाढ़ से प्रभावित हुई सड़कों की मरम्मत के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को उपयुक्त कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरा करने के बाद कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत् इंफ्रास्ट्रक्चर की शीघ्र बहाली के लिए भी केन्द्र और राज्य सरकार की हर संभव मदद करेगा। वही बाढ़ के कारण मृत हो जाने वाली सभी के परिवार को 2 लाख रूपय सहायता देने की घोषणा की गई साथ ही घायल को 50 हजार रूपया प्रधानमंत्री राहत कोष से देने का आदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे बिहार के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने 4 जिले का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां की तबाही की आंखों देखी हाल देखा। मोदी हवाई सर्वेक्षण के लिये अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में गये और उसके बाद पूर्णिया में ही बाढ़ की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार भी थे ।












Click it and Unblock the Notifications