PM Modi Purnia Bihar Visit: पीएम का पूर्णिया दौरा, मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम, बिहार के लिए तोहफों की रिपोर्ट
PM Modi Purnia Bihar Visit: सीमांचल की नई उड़ान का ऐतिहासिक दिन 15 सिंतबर 2025 सोमवार इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने वाला है। बिहार के पूर्णिया ने विकास की वह तस्वीर देखेगी जिसका इंतज़ार दशकों से था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उस मिट्टी पर उतरेंगे, जहां से अब आसमान तक का सफ़र आसान हो गया है।
46 करोड़ की लागत से तैयार पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर पीएम मोदी न सिर्फ़ सीमांचल को हवाई कनेक्टिविटी का तोहफ़ा देंगे, बल्कि 45 हजार करोड़ से ज़्यादा की योजनाओं का शिलान्यास कर पूरे इलाके के लिए विकास की नई राह खोलेंगे।

सुबह से सुरक्षा का घेरा
रविवार रात से ही पूर्णिया शहर और आसपास का इलाका सुरक्षा छावनी में बदल गया।
करीब 6,000 से ज्यादा पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात।
एनएच मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया, वैकल्पिक रूट चार्ट जारी।
एयरपोर्ट और जनसभा स्थल पर एंटी-ड्रोन यूनिट, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की तैनाती।
सोमवार 15 सितंबर: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
2:20 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IAF BBJ विशेष विमान से पूर्णिया एयरपोर्ट पर पहुंचेेगे।
पोर्टा केबिन से बने 46 करोड़ रुपये लागत वाले टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन।
अधिकारियों से एयरपोर्ट की भविष्य की इंटरनेशनल प्लानिंग पर प्रेजेंटेशन।
2:45 PM - 3:00 PM
एयरपोर्ट रनवे और नेविगेशन सिस्टम का निरीक्षण।
कोलकाता और अहमदाबाद के लिए स्टार एयर की पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी।
3:15 PM
प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से सिकंदरपुर हेलीपैड के लिए रवाना।
पूरे मार्ग पर पुलिस और एसएसबी की चाक-चौबंद सुरक्षा, 5 किलोमीटर तक ट्रैफिक ब्लॉक।
3:30-4:45 PM
शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंप ग्राउंड में विशाल जनसभा।
लगभग पांच लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था, 5 बड़े हैंगर बनाए गए।
प्रधानमंत्री ने यहां 45,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
6,580 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं:
जोगबनी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी।
अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन का उद्घाटन।
सीमांचल और कोसी के लिए कई नई पैसेंजर और मालगाड़ी सुविधाओं की घोषणा।
4:45 PM
जनसभा समाप्त, मोदी हेलीकॉप्टर से पुनः एयरपोर्ट रवाना।
5:20 PM
पूर्णिया एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली प्रस्थान।
पूर्णिया एयरपोर्ट का महत्व
सबसे लंबा रनवे: भविष्य में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए सक्षम।
कोलकाता और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें शुरू, आगे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु की योजना।
सीमांचल, कोसी, भागलपुर और झारखंड-बंगाल सीमा तक लगभग 2 करोड़ लोगों को सीधा लाभ।
मेडिकल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल हब पूर्णिया की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
आसपास की जमीन की कीमत दो से पांच गुना बढ़ चुकी, उद्योग और रोजगार के नए अवसर।
राजनीतिक असर
सीमांचल की 24 विधानसभा सीटों पर असर:
2020 में NDA: 9 सीट, इंडिया ब्लॉक: 10 सीट, AIMIM: 5 सीट।
10 साल के लंबे इंतजार के बाद उद्घाटन होने से एनडीए को बड़ा चुनावी फायदा मिलने की संभावना।
सीमांचल के मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग बहुल इलाकों में बीजेपी की पकड़ मजबूत करने का प्रयास।
स्थानीय लाभ
मक्का और मखाना उत्पादक किसानों को मार्केट तक तेज़ पहुंच।
छात्रों और मरीजों के लिए पटना-दिल्ली-कॉलकाता यात्रा का समय आधा।
पर्यटन, होटल, टैक्सी और सप्लाई चेन उद्योगों में हजारों नए रोजगार।
नेपाल और बंगाल-झारखंड के सीमावर्ती जिलों को भी सीधी हवाई सुविधा।
पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन सिर्फ एक अवसंरचना प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सीमांचल के विकास की नई उड़ान है। मोदी का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए की राजनीतिक जमीन मजबूत करने वाला माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications