PM मोदी की तस्वीर को अभद्र तरीके से किया Facebook पर पोस्ट, पहुंचा हवालात

2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धार्मिक स्थल के सामने प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से उसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया था।

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, बिहार में पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ा। दरअसल बिहार के गोपालगंज के रहने वाले एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे फेसबुक पोस्ट किया था। अभद्र पोस्ट Facebook पर वायरल होते ही चारों तरफ हंगामा मच गया जिसके बाद पुलिस ने गोपालगंज जिले के चितूटोला गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धार्मिक स्थल के सामने प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से उसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

अभद्र तरीके से किया था फोटो पोस्ट

अभद्र तरीके से किया था फोटो पोस्ट

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां के चितूटोला गांव आने वाले एक युवक और उसके भाई ने सौहार्द बिगाड़ने और केंद्र सरकार के खिलाफ घृणा व अपमान को लेकर एक मैसेज अपने फेसबुक पर वायरल किया था। जिसके वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वो अपने घर में सोया हुआ है तभी पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ कर उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

सौहार्द बिगाड़ने का लगा है आरोप

सौहार्द बिगाड़ने का लगा है आरोप

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपालगंज जिले के चितूटोला गांव के रहने वाले स्वर्गीय अली मोहम्मद के पुत्र सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। सद्दाम हुसैन और उसके छोटे भाई चांद बाबू ने सौहार्द्र बिगाड़ने की नीयत से जानबूझकर प्रधानमंत्री के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र चित्र पोस्ट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

एक गिरफ्तार, एक की तलाश

एक गिरफ्तार, एक की तलाश

वहीं पुलिस को गिरफ्तारी के दौरान सद्दाम अली के कमरे में बिस्तर के नीचे छुपा कर रखी गई पांच फोटो भी मिली हैं, जिसमें एक धार्मिक स्थल के सामने चांद बाबू को प्रधानमंत्री के साथ अभद्रता करते हुए दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+