Bihar News:PM Modi का बिहार दौरा, बेगूसराय में पीएम मोदी के मंच पर ये 7 दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
PM Modi Bihar Visit: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी समीकरण बदल चुके हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं।
पीएम मोदी बिहार दौरे के दौरान बेगूसराय में भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गया हैं। वहीं SPG ने उलाव हवाई अड्डे को सुरक्षा के घेरों में ले लिया है। इतनी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है कि परिंद भी पर नहीं मार सकता है।

बेगूसराय जिला मे शुक्रवार से ही पीएम मोदी सभा स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभा स्थव पर एसपीजी अधिकारी, वायु सेना अधिकारी, बेगूसराय डीएम और बेगूसराय एसपी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद हैं। पीएम मोदी के आगमन के लिए 4 हेलिपैड बनाया गया है।
उलाव हवाई अड्डा की चारों तरफ से सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। बिना इजाज़त के किसी भी इंसान का हवाई अड्डे पर प्रवेश करना वर्जित है। पुलिस पदाधिकारी और वहां पर काम कर रहे लोगों के अलावा सिर्फ़ मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश करने का आदेश है। इसके साथ ही चारों तरफ़ पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर इतनी सख्त व्यवस्था के बीच लोगों के ज़ेहन में यह सवाल उठ रहे हैं कि बेगूसराय में उनके मंच पर कौन कौन दिग्गज मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में पीएम मोदी के मंच पर सीएम नीतीश कुमार, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (राज्यपाल बिहार), मनसुख मांडविया (केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री), भगवंत सुबा (राज्यमंत्री), सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम), विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम) और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंच पर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications