बिहार: पशु कुर्बानी रोकने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
पटना, 21 अगस्त। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पशु बली रोकने पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने लाठी और डंडे से हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो में भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को लाठी लेकर दौड़ा रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। बता दें कि रामलीला बाजार पर जुलूस व मेला के आयोजन में पशु कुर्बानी को लेकर पहले भी बवाल हो चुका है। इस बार लोगों को समझाने के बावजूद फिर पशु बलि का मामला सामने आया है।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया का है जहां रामलीला बाजार पर जुलूस व मेला के दौरान पुलिस को पशु बलि की सूचना मिली थी। एसडीएम (पश्चिम) अनिल कुमार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सावन के आखिरी शुक्रवार को लोग नमाज अदा करते हैं और जानवरों की कुर्बानी देते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बलि पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि इसके बावजूद लोगों ने बशु बलि का आयोजन किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पशु बलि रोकने पहुंचे पुलिस पर किस तरह लोगों ने लाठी, डंडे और पत्थर से हमला किया।
#WATCH | People clashed with police over prohibition on animal sacrifice in Deoria, Muzaffarpur in Bihar y'day
— ANI (@ANI) August 21, 2021
On last Friday of Sawan, people offer prayers & sacrifice animals. In a meeting, it was decided that there would be a ban on sacrifice this year: SDM (West) Anil Kumar pic.twitter.com/MmFoStRDBh
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे बिहार के कई राजनीतिक दल, कितनी अहम साबित होगी नीतीश की JDU और मांझी की HAM
मुजफ्फरपुर एसडीएम (पश्चिम) अनिल कुमार ने कहा, 'आपसी समझौते का उल्लंघन कर कुछ लोग जानवरों की बलि देने पर अड़े हुए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे जिसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति अब नियंत्रण में है और बदमाशों की पहचान की जा रही है।' प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसपी जयंतकांत व एसडीओ पश्चिमी डॉ. एके दास ने आयोजकों को पहले ही पशु कर्बानी नहीं करने के लिए जमझाया था, जिसे लेकर उस समय कई लोगों ने हामी भी भर दी थी। इसके बावजूद आयोजक ने मेला में पशु बलि दे दी। सूचना मिलने पर देवरियों पहुंची पुलिस पर ही लोगों ने हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications