प्रिया रानी से बनी फातिमा ने प्रेमी संग भागने को कराया था गर्भपात, बड़े नेता की है बेटी

पटना। बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली प्रिया रानी के धर्म परिवर्तन मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। उसकी शादी विनोद कुमार के साथ की गई थी। लेकिन शादी के बाद भी गैर मर्दों के साथ उसका अवैध संबंध चलता था इस बात को लेकर जब उसके पति के द्वारा उसी पूछताछ किया जाता तो वह लगातार इस बात का विरोध करती थी लेकिन एक दिन उसके पति ने उसके मोबाइल पर आए एक मैसेज को देखा जिसमें लिखा हुआ था कॉल मी... जब विनोद ने उस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो उधर से गाली गलौज किया जाने लगा। वहीं अपनी पत्नी से इस बारे में पूछताछ करने पर वह खफा हो गई और सुसाइड करने के लिए नींद की गोली खा ली। उस वक़्त सभी ओमान मे रहते थे जहां के अस्पताल में रानी को भर्ती कराते हुए उसकी जान बचाई गई लेकिन उसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होने लगा और इसी झगड़े के वजह से एक दिन वह घर से भाग गई।

 Patna wife converted her religion for his boyfriend

प्रिया रानी उर्फ प्रिया आशिक उर्फ फातिमा ने अपने अपने एनआरआई पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था जिसके बाद वह भारत लौट आई और भारत लौटने के बाद उसका संपर्क सादिक से हुआ जिसके साथ वह शादी कर साथ रहने लगी। फिर इस मामले में सामने आया अबॉर्शन, ऑपरेशन और खतना' का सच ...

जानें क्या है पूरा मामला
धर्म परिवर्तन कर अपने दो बच्चों के साथ जमशेदपुर के मानगो में मुन्ना उर्फ सादिक के साथ पिछले सात साल से रह रही NRI विनोद कुमार की पत्नी प्रिया उर्फ फातिमा को उसके पति के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करना शुरू कर दिया था। पूछताछ के दौरान कई खुलासे सामने आए जिसमें प्रिया अपने पति विनोद के साथ नहीं रहना चाहती थी और उस से परेशान होकर वहां से भागने की बात बता रही थी तो दूसरी तरफ विनोद उसकी बेवफाई और धर्म परिवर्तन की बात कह रहा था। लगातार इस तरह की बात कहे जाने के बाद मामले की हकीकत सामने आई और अब पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में लगी हुई है। एक तरफ जहां थाने में विनोद के पूरे परिवार वाले पहुंचे हुए हैं तो दूसरी तरफ साजिद के परिवार वाले लेकिन बिहार की रहने वाली प्रिया के घर से कोई भी नहीं गया है इसको लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि जब वह दिल्ली एयरपोर्ट से दूसरे धर्म के लड़के के साथ फरार हुई थी तभी उसके मायके वाले ने उससे सारे नाते रिश्ते खत्म कर लिए थे। उनके मायके वाले ने यह कहा था कि अब वह उसके लिए मर गई है। क्योंकि उसके मायके वाले एक राजनीतिक घराने से संबंध रखते थे और अपनी यह बदनामी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। उसके पिता बिहार शरीफ के अच्छे नेताओं में से गिने जाते थे।

 Patna wife converted her religion for his boyfriend

लड़की के पिता थे बिहार शरीफ के बड़े नेता
प्रिया के पहले पति विनोद और उसके दोस्तों का कहना है कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन इसका वजह विनोद नहीं बल्कि उस के अवैध संबंध थे। शादी के बाद हम दोनों साथ रहे इस दौरान हमारे दो बच्चे भी हुए लेकिन एक दिन एक मैसेज ने हम दोनों के बीच विवाद खड़ा कर दिया और अपनी चोरी पकड़े जाने के डर से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। हकीकत तो यह है कि ना कभी हम ने प्रिया को टॉर्चर करने की कोशिश किया और ना ही कभी किसी तरह से परेशान किया लेकिन पति होने के नाते हमने उससे इतना जरूर पूछा कि जब तुम्हारी शादी हमसे हुई है तो गैर मर्दों के साथ तुम्हारे संबंध क्यों...

2010 में हो गई थी पिता की मौत
विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में जब प्रिया के पिता की मृत्यु हो गई थी और हम लोग ओमान से भारत लौट रहे थे तभी प्रिया गर्भवती थी। लेकिन हमें बिना जानकारी किए हुए हैं वह गर्भपात करवा ली और जब वह ओमान आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो हमारे पिता की आंखों में धूल झोंक अपने प्रेमी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से फरार हो गई थी जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। फिर काफी खोजबीन के बाद यह पता चला कि वह अपने पूर्व प्रेमी शादी के साथ फरार हो गई है और उसी के साथ रहना चाहती है इसके लिए उसने ऑपरेशन भी करवा लिया है।

 Patna wife converted her religion for his boyfriend


उसके प्रेमी का कहना है कि वर्ष 2014 में जब वह अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने के लिए जमशेदपुर के मानगो थाना पहुंचे तो उन्हें उनके बच्चे से मिलने नहीं दिया गया लेकिन जमशेदपुर थाने में बैठी प्रिया का कहना है कि उस वक्त थाने में यह कंप्रोमाइज किया गया था कि वह अपनी पत्नी को छोड़ देगा। लेकिन विनोद इस बात से इंकार कर रहा है उसका कहना है कि हमें तो अपने बच्चे से भी नहीं मिलने दिया गया था और हमारी पत्नी प्रिया ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और वह अब प्रिया नहीं बल्कि फातिमा बन चुकी थी। तो धर्म परिवर्तन के बारे में प्रिया का कहना है कि मुस्लिम के प्यार में शादी करने के बाद हम प्रिया से फातिमा बन गए लेकिन हमने अपने बच्चों का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। पर बच्चे के अभिभावक का नाम मुस्लिम था इसलिए उसका भी नाम बदलवाना जरूरी था। वही विश्वसनीय सूत्रों की अगर मानें तो प्रिया के बेटे का खतना करवाया गया है हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है वही मेडिकल चेकअप कराने की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+