पटनाः पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सौतेली बेटी से किया गैंगरेप

पटना। बिहार की राजधानी पटना के घोसवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक सौतेले पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ गैंगरेप किया। वहीं जब पीड़िता की मां ने इस घटना का विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपित की खोजबीन जारी है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसका पति एक दोस्त को घर में बुलाकर शराब की पार्टी कर रहा था। फिर शराब के नशे में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

patna step father did misdeed with her daughter

फिर जब मां ने इसका विरोध किया तो उसे मारा-पीटा और एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया। वहीं इस वारदात के बाद बच्ची की हालत खराब हो गई। मां बच्ची को लेकर किसी तरह निजी क्लिनिक पहुंची। वहां बच्ची का उपचार कराया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने बिना कोई देर किये हुए कार्रवाई शुरू की और आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इस मामले में पीड़ित बच्ची और उसकी मां का बयान दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपित के साथ दूसरी शादी की थी। आरोपित सौतेला पिता अक्सर बच्ची पर बुरी नजर रखता था। इसका विरोध करने पर पहले भी उसके साथ मारपीट की गई।

जीजा ने साली से किया रेप

वहीं पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में मनचले जीजा ने अपनी साली का रेप किया। फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी और बार-बार शोषण करता रहा। डरी सहमी लड़की ने पहले तो किसी तरह अपने जीजा से छुटकारा पाने का प्रयास किया लेकिन जब जीजा की हरकतें कम नहीं हुई तो उसने अपनी मां और बहन को सारी घटना बता दी। यह बात सुनते ही घरवाले आक्रोशित हो गए। पीड़िता की मां ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+