गांजा पीते, फोन पर बात करते कैदियों की तस्वीर वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना। सरकार और प्रशासन द्वारा किए गए दावे उस वक्त धराशाई हो जाते हैं जब कानून की आंखों में धूल झोंककर गैर कानूनी काम का पर्दाफाश होता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के आरा जेल में प्रकाश में आया है जिसके बाद बिहार के जेल सुरक्षा पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के आरा जेल में कैद कुछ कैदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी जो जेल के भीतर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था और गांजा पी रहा था। तस्वीर वायरल होते ही लोग जेल सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल जवाब करने लगे जिसके बाद जिला प्रशासन एक्टिव हुई और एक टीम बनाते हुए जेल में छापेमारी किया तथा सभी वार्ड की तलाशी शुरू कर दी।

patna prisoners seeing smoking weed and calling over phone

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के आरा जिले का है, जहां जेल के अंदर बंद कैदियों पर नजर रखने की कोई खास व्यवस्था नहीं है। कई कैदी आराम से मोबाइल पर बात करते हैं तो कई कैदी मादक पदार्थ का सेवन भी करते हैं। इस बात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें कुछ कैदी एक ग्रुप बनाकर आराम से गांजा पीते नजर आ रहे हैं। ना तो उन्हें जेल प्रशासन का खौफ है और ना ही किसी का डर। बड़े आराम से पहले चिलम में गाजा भरा फिर तीन-चार कैदियों के ग्रुप ने गाजा पिया। वहीं एक कैदी खुलेआम जेल में मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। तभी किसी ने इसकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आरा जेल प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। जब मामला जिला प्रशासन के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के लिए एक टीम बनाया और DSP के साथ-साथ एसडीओ और अन्य पुलिसकर्मी के नेतृत्व में बनी टीम ने जेल में ताबड़तोड़ छापेमारी करना शुरू कर दी।

वहीं जब इस मामले के बारे में जिला प्रशासन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जेल में किए जा रहे मादक पदार्थ के सेवन और मोबाइल पर बातचीत का मामला सामने आया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और छापेमारी के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- प्रतापगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस, लाल गमछा दिखाकर रोकी ट्रेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+