टेलर ले रहा था महिला के सूट का नाप और फिर करने लगा गंदा काम, अब होगी कार्रवाई
Patna News:के बुद्धा कॉलोनी के मशहूर शो रूम से जुड़ा यह पूरा मामला है। जहां टेलर मास्टर ने नाप लेने के दौरान महिला के साथ गंदी हरकत ही है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकि दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले में...
Patna News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक पहल कर रही है। महिला के साथ अभद्रता करने पर सख्त से सख्त सज़ा के प्रावधान भी है। इसके बावजूद आए दिन महिलाओं से रेप और छेड़ छाड़ की खबरें देखने को मिल ही जाती है। बिहार की राजधानी पटना से भी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां टेलर मास्टर पर महिला से छेडखानी का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके बाद आरोपियो पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

कपड़ा खरीदने गई थी महिला
पटना के बुद्धा कॉलोनी के मशहूर शो रूम से जुड़ा यह पूरा मामला है। जहां टेलर मास्टर ने नाप लेने के दौरान महिला के साथ गंदी हरकत ही है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकि दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पीरबहोर थाना क्षेत्र (पटना) के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला शोरूम में दिवाली के मौक़े पर कपड़ा खरीदने गई थी। महिला ने शो रूम से सूट लिया और फिर फिटिंग के लिए शोरूम के टेलर मास्टर से नाप लेने के लिए कहा।

पीड़िता ने की सख्त कार्रवाई की मांग
महिला का आरोप है कि नाप लेने के बहाने टेलर मास्टर गलत तरीके से छूने लगा। जब इस मामले की शिकायत शोरूम में मौजूद दूसरे कर्मचारियों से की तो टेलर मास्टर ने और बदतमीज़ी शुरू कर दी। मामले का विरोध करने पर शोरूम के कर्मचारियों ने पति पत्नी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। दोनों लोगों के साथ शोरूम कर्मचारियों ने मारपीट भी की जिसमें महिला के पति को चोट भी लगी है। पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी ने खुद भी मामले को गंभीरता से लिया है। आला अधिकारियों की निगरानी में हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीव फुटेज मं महिला और उसकी पति के साथ हुई मारपीट की तस्वीर भी सामने आई है। दंपत्ति के साथ हुई पिटाई की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पीरबहोर थाना अध्यक्ष की माने तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ज़रूरत पड़ी तो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ घूम रहा था प्रेमी, दबंगों ने दी तालिबानी सज़ा, आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस












Click it and Unblock the Notifications