प्रेमिका के साथ घूम रहा था प्रेमी, दबंगों ने दी तालिबानी सज़ा, आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

samastipur news: के विभूतिपुर थाने क्षेत्र का यह वीडियो जहां दबंगों ने तालिबानी सज़ा सुनाते हुए युवक से थूक चटवाया है। एक बार नहीं बल्कि पांच बार बदमाशों ने युवक को थूक चाटने पर मजबूर कर दिया। वहीं यह मामला जिला के...

Samastipur News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों ने प्रेमी को तालिबानी सज़ा दी है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही है। बिहार के समस्तीपुर ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों ने इंसानियत को शर्मसार किया है। दरअसल प्रेमी जोड़ा घूमने निकला था, एक स्थान पर प्रेमिका और प्रेमी बात कर रहे थे। दबंगों ने दोनों को देखा तो प्रेमी को तालिबानी सज़ा दे डाली। आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है ?

युवक को दबंगों ने दी तालीबानी सज़ा

युवक को दबंगों ने दी तालीबानी सज़ा

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने क्षेत्र का यह वीडियो जहां दबंगों ने तालिबानी सज़ा सुनाते हुए युवक से थूक चटवाया है। एक बार नहीं बल्कि पांच बार बदमाशों ने युवक को थूक चाटने पर मजबूर कर दिया। वहीं यह मामला जिला के एसपी हृदयकांत के संज्ञान में आया जिसके बाद उन्होंने खुद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसपी हृदयकांत ने कहा कि तालिबानी सज़ा मामले में आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चकहबीब गांव का है वायरल वीडियो

चकहबीब गांव का है वायरल वीडियो

वायरल वीडियो मामले की छानबीन के लिए खुद एसपी हृदयकांत बुधवार को विभूतिपुर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की। वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, यह मामला पुलिस की संज्ञान में आ चुका है। वीडियो के सत्यापन के दौरान पता चला कि मामला चकहबीब गांव का है। वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी थी।

चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज

चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज

एसपी हृदयकांत ने बताया कि चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 23 अक्टूबर का है, जहां चकहबीब गांव (विभूतिपुर थाना क्षेत्र) में दबंगों ने एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ बात करते हुए देख लिया तो तालिबानी सज़ा सुना दी।

आरोपियों को सख्त सज़ा की मांग

आरोपियों को सख्त सज़ा की मांग

वायरल वीडियो के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर को युवती अपने प्रेमी से मिलने गई थी। शाम के वक्त प्रेमी जोड़ा घूम रहा था, दोनों आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उन्हे देख लिया था। जब युवक अपनी प्रेमिका को बाइक से छोड़ने गांव पहुंचा तो शाम में आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे थूक चाटने की सज़ा सुनाई। वहीं दबंगों ने उससे थूक चटवाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। अब जिला के एसपी हृदयकांत ने मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है, इस तरह से ही दबंगों के हौसले बुलंद होते हैं और वह बड़े वारदात को अंजाम देने लग जाते हैं। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Viral Video: नाले में गिरा बच्चा, जान बचाने के लिए मां ने भी लगाई छलांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+