Patna News: मंत्री इस्तीफा दो! मुजफ्फरपुर रेप केस को लेकर Jan Suraaj की मांग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Patna News: मुजफ्फरपुर की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप और इलाज में लापरवाही के चलते उसकी मौत ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। मामले में अब सियासी पारा चढ़ चुका है। सोमवार सुबह जन सुराज पार्टी ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सरकारी आवास का घेराव कर इस्तीफे की मांग की। पार्टी का आरोप है कि PMCH की लापरवाही ने बच्ची की जान ले ली, और मंत्री ने अब तक कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली।

हिरासत में लिए गए पूर्व IAS, पूर्व विधायक समेत कई नेता
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती बरतते हुए जन सुराज पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, उपाध्यक्ष और पूर्व IAS ललन जी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, महासचिव सरवर अली, महिला नेता इंदु सिन्हा, युवा अध्यक्ष कुमार शांतनु और राकेश रंजन शामिल हैं।

Patna News Jan Suraaj

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन था, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग किया और नेताओं को अलग-अलग थानों में ले जाकर भाजपा सरकार की असहिष्णुता का परिचय दिया। सरकार जो तानाशाही रवैया अपना रही है, आगामी चुनाव में जनता इसका बदला ज़रूर लेगी। पीड़ित परिवार जिस तरह इंसाफ के लिए तरस रहा है, वैसे ही NDA गठबंधन सत्ता के लिए तरस जाएगी।

"25 दिन बाद भी मंत्री सुरक्षित क्यों?" - मनोज भारती का सवाल
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा: "मुजफ्फरपुर रेप केस में बच्ची की मौत के पीछे सरकारी अस्पताल की लापरवाही है। 25 दिन बीत चुके हैं लेकिन न मंत्री बर्खास्त हुए, न माफी मांगी गई। हम नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।" जन सुराज पहले ही गर्दनीबाग में एक दिवसीय धरना कर चुका था, लेकिन सरकार की चुप्पी के चलते यह आंदोलन तेज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+