लव मैरिज के लिए जिसने मां-बाप को छोड़ दिया, ससुराल में मिट्टी में दबी मिली उसकी लाश

Recommended Video

    Patna में लड़की ने की love marriage, Husband और सुसराल वालों ने कर दी हत्या । वनइंडिया हिंदी

    पटना। परिवार वालों से बगावत कर लव मैरिज करना एक लड़की को इतना महंगा पड़ा जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी। प्रेमी और उसके परिवार वाले ने उसकी दर्दनाक हत्या करने के बाद उसकी लाश को खेत के नीचे गाड़ दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गांव में रिक्शा चालक की बैटरी चोरी हो जाने के बाद चोरी के शक में उसने जमीन खोदना शुरू किया। इस दौरान जमीन के नीचे से लड़की की लाश निकली जिसके बाद सभी हैरान रह गए। फिर मामले की सूचना नजदीकी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद यह पता चला कि यह लाश प्रियंका की है जिसने अपने प्रेमी पति कुणाल और उसके परिजनों पर दिसंबर में दहेज प्रताड़ना, यौन शोषण और हत्या की धमकी देने का आरोप लगा एक मामला दर्ज करा रखा था। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और पूरी कहानी सामने आई।

    पिछले साल हुई थी प्रियंका की शादी

    पिछले साल हुई थी प्रियंका की शादी

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां के रहने वाले सुधीर मिश्रा की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ परिवार वालों से बगावत कर रांची के मंदिर में शादी की थी लेकिन शादी के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान वह गर्भवती भ हुई लेकिन ससुराल वालों ने धोखे से उसका गर्भपात करवा दिया। अक्सर प्रियंका को ससुराल वाले बात-बात पर प्रताड़ित करते थे। इसी बीच उसे पता चला कि उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है जिसके बाद वह वहां पहुंची और अपने पति पर FIR दर्ज करवाई। इससे उसकी शादी तो रुक गई लेकिन पिछले 5 दिनों से प्रियंका से कोई संपर्क नहीं हो रहा था।

    लव मैरिज के बाद मायके वालों से खत्म हो गया था रिश्ता

    लव मैरिज के बाद मायके वालों से खत्म हो गया था रिश्ता

    विवाद शुरू होने के बाद वह ना तो ससुराल रहती थी और ना ही मायके। उसके मायके वाले उसकी खोज में लगे ही हुए थे कि अचानक उसकी लाश का पता चला। दरअसल बेगूसराय के नौलखा मंदिर के खेत में खेत जोतने वाले राजकुमार को अपने खेत की ताजा खुदाई देखी। इत्तेफाक से सुबह उसके पड़ोसी की ई-रिक्शा की बैट्री चोरी होने की जानकारी मिली थी। इस पर यह सोच कर कि कहीं चोरी गई बैट्री उसके खेत में तो किसी ने नहीं गाड़ दी, उसने ताजी खुदी जमीन को खोदना शुरू दिया। जमीन की थोड़ी सी ही खुदाई पर वहां लाश होने का अंदेशा हुआ तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जमीन खोद कर शव को बरामद किया। इसके बाद प्रियंका के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी गई और सभी वहां पहुंचे।

    गांव के ही कुणाल से की थी शादी

    गांव के ही कुणाल से की थी शादी

    प्रियंका के बारे में बताते हुए परिवार वाले ने बताया कि हम लोगों से बगावत कर गांव के ही अशोक सिंह के बेटे कुणाल के साथ अगस्त 2017 में रांची के पहाड़ी मंदिर में उसने शादी की। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था दिसंबर 2017 तक प्रियंका अपने पति कुणाल के साथ रांची और दिल्ली में रही। इस बीच प्रियंका को अचानक कुणाल ने डराना धमकाना शुरू कर दिया और ससुराल वाले भी उसे अपने घर में रखने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद से विवाद खुल कर सामने आया और प्रियंका बेगूसराय पहुंची और मुफस्सिल थाना में दहेज प्रताड़ना, हत्या की धमकी देने व यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली में रह रही प्रियंका बार-बार न्याय के लिए पुलिस अधिकारी से गुहार लगाती थी और 3 फरवरी को डीआईजी के आदेश पर बेगूसराय sp से मिलकर गुहार भी लगाई थी। उसके बाद से प्रियंका लापता हो गई। और उसकी लाश जमीन के नीचे गरी हुई मिली। पहले उसके साथ मारपीट की गई फिर गला दबाकर हत्या करते हुए उसे खेत में दफनाया गया है।

    पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

    पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

    वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने भी अपनी जांच पड़ताल शुरू की और थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है तथा प्रियंका के परिवार वालों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसने अपने प्रेमी पति कुणाल व उसके परिजनों पर मुकदमा मुफस्सिल थाना में कर रखा है। पुलिस हर बिन्दू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। 22 दिसंबर को जब प्रियंका बेगूसराय मुफस्सिल थाना पहुंची थी तो केस के बाद छह दिनों तक वह थाने में ही रही थी। जिसके बाद 164 के बयान के बाद उसे रिमांड रूम में रखने का आदेश दिया गया था जिस पर प्रियंका ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि वह कमाती है और उसे दिल्ली भेज दिया जाए। जब कोर्ट का आदेश होंगा तब वह वापस आ जाएगी। इस दौरान वह दिल्ली पटना और बेगूसराय आती जाती रहती थी। फिलहाल उसकी हत्या के मामले में उसके पति और ससुराल वालों से पूछताछ के लिए छापेमारी की जा रही है पर सभी घटना के बाद से ही फरार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+