Shambhu Girls Hostel Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में बिहार सरकार का यू-टर्न, अब CBI करेगी जांच
NEET student death case Patna: पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक विवाद का रूप ले चुका है, जिसके दबाव में नीतीश सरकार ने आखिरकार CBI जांच की सिफारिश कर दी है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी का यह फैसला पटना पुलिस की उस 17 दिनों की लचर कार्यप्रणाली पर मुहर है, जिसने शुरुआत में इसे 'आत्महत्या' बताकर रफा-दफा करने की कोशिश की थी।
परिजनों के आक्रोश और पोस्टमार्टम में यौन हिंसा की पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हो गया कि स्थानीय पुलिस की थ्योरी और सबूतों के बीच एक गहरी खाई थी। अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस गुत्थी को सुलझाएगी।

Patna NEET student CBI probe: सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।'
Shambhu Girls Hostel Patna news: जनाक्रोश और चौतरफा दबाव का परिणाम
इस मामले को CBI को सौंपने का निर्णय प्रशासनिक सहजता से अधिक राजनीतिक और सामाजिक दबाव का परिणाम है। 17 दिनों तक जब पटना पुलिस की सुई 'हादसे' और 'सुसाइड' के बीच झूलती रही, तब परिजनों और छात्र संगठनों ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। विपक्षी दलों ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा, जिससे प्रशासन बैकफुट पर आ गया। अंततः, अपनी गिरती साख बचाने और जनता के गुस्से को शांत करने के लिए सरकार को केंद्रीय हस्तक्षेप का सहारा लेना पड़ा।
पुलिस की कार्यशैली पर 'संदेह का घेरा'
शुरुआती जांच में पटना पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में रहा। घटना के तुरंत बाद बिना किसी वैज्ञानिक रिपोर्ट के इसे आत्महत्या करार देना, साक्ष्यों को सुरक्षित करने में देरी करना और हॉस्टल प्रबंधन को 'क्लीन चिट' देने की जल्दबाजी ने मामले को उलझा दिया। विशेषज्ञ मानते हैं कि जांच के शुरुआती 'गोल्डन आवर्स' में हुई लापरवाही ने अपराधियों को साक्ष्य नष्ट करने का मौका दिया होगा। अब CBI को यह भी देखना होगा कि क्या पुलिस की यह सुस्ती किसी बड़े रसूखदार को बचाने की कोशिश थी।
ये भी पढे़ं: Bihar News: बिहार में महिला दारोगा गिरफ्तार, CBI ने आधी रात को दबोचा? क्या है अपहरण से जुड़ा पूरा मामला
साक्ष्यों का मिलान: CBI की राह में चुनौतियां
CBI के लिए सबसे बड़ी चुनौती समय की खाई को पाटना है। 17 दिन बीत जाने के बाद क्राइम सीन की मर्यादा और डिजिटल सबूतों की शुद्धता पर सवाल उठते हैं। एजेंसी को अब FSL रिपोर्ट में मिले मेल स्पर्म, DNA सैंपल्स और जब्त सीसीटीवी फुटेज का नए सिरे से विश्लेषण करना होगा। क्या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है? या क्या हॉस्टल की लॉगबुक में कोई हेराफेरी हुई? इन तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच ही असली गुनहगारों तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है।
ये भी पढे़ं: Patna NEET Student: '2 घंटे तक नोंचते रहे दरिंदे, गर्दन-छाती समेत बदन पर 12 जगह घाव', पोस्टमॉर्टम में खुलासे
न्याय की आस और व्यवस्था की अग्निपरीक्षा
यह मामला अब केवल एक आपराधिक जांच नहीं, बल्कि बिहार के पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता की परीक्षा है। पीड़िता की मां के गंभीर आरोपों ने पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। समाज अब यह देख रहा है कि क्या एक गरीब मेधावी छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पूरा तंत्र ईमानदारी से काम करेगा या सच फाइलों में दबकर रह जाएगा। CBI जांच से उम्मीद बंधी है कि रसूखदारों के चंगुल से सच बाहर आएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications