छठ पूजा से पहले मुस्लिम महिलाओं ने घाट पर लगाया झाड़ू, दिया सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश
पटना। वैसे तो महापर्व छठ की तैयारी हिन्दू धर्म के लोग करते हैं। लेकिन लोग सांप्रदायिक सद्भावना को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के त्यौहार पर हाथ बंटाते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है पटना में मुस्लिम महिलाओं ने, पटनासिटी के खाजेकला स्थित आदर्श घाट पर दर्जनों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने गंगा किनारे छठ घाट की सफाई की। सभी महिलाओं ने पूर्व वार्ड पार्षद मुमताज जहां के नेतृत्व में साफ-सफाई की। मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में झाड़ू और बेलचा लेकर छठ घाट पर आईं और फिर सफाई कार्यक्रम शुरू किया।
Recommended Video

इस दौरान महिलाओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। मुमताज जहां ने इस दौरान कहा कि छठव्रतियों को किसी तरह का कोई कष्ट ना हो इसको लेकर मुस्लिम महिलाओं का एक जत्था पिछले 18 वर्षों से छठ पूजा के खास मौके पर अभियान चलाकर साफ-सफाई करती आ रही हैं। पूर्व पार्षद ने कहा कि समाज में कुछ लोग जाति और संप्रदाय के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन उनकी यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी।
पूर्व वार्ड पार्षद मुमताज जहां ने छठ पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारा का पर्व करार देते हुए सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की मुबारबाद दी। आपको बता दें कि चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ का त्यौहार इस बार 18 से 21 नवंबर तक मनाया जाएगा। बिहार में छठ काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
सूर्य की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रत करने वाली महिलाएं पहले डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देती हैं फिर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान महिलाएं भगवान सूर्य से सुख, समृद्धि और शांति की कामना करती हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications