पटनाः रेलवे ट्रक पर पड़ी थी पिता-पुत्र की लाश फिर थोड़ी देर में महिला का भी शव मिला
पटना। बिहार की राजधानी पटना के मोकामा इलाके में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक के बाद तीन शव मिले, जिनमें से दो शव पिता-पुत्र के थे । जबकि एक शव महिला का था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। मोकामा जीआरपी और आरपीएफ को कन्हाईपुर हॉल्ट के पश्चिमी छोर के पास रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पुलिस को फिर जानकारी मिली की कन्हाईपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम की तरफ रेलवे ट्रैक पर एक अन्य शव पड़ा है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों शव कन्हाईपुर के रहने वाले पिता-पुत्र के हैं।

शव की पहचान 60 वर्षीय रंजीत महतो और उनके 20 वर्षीय बेटे ललन के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र प्रतिदिन की तरह सुबह करीब चार बजे खेत जाने के लिए निकले थे। बाद में परिजनों को उनके मौत की सूचना मिली। पिता-पुत्र के शवों के मिलने की जगह की दूरी एक किलोमीटर होने से मामला पेचीदा हो गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इसके अलावा मोकामा-बाढ़ रेलखंड के लेमुआबाद और रैली हॉल्ट के बीच शुक्रवार दोपहर बाद आरपीएफ ने एक महिला को घायल अवस्था में बरामद किया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की उम्र करीब 60 साल है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवती की पहचान गांव के रहने वाले सुरेंद्र पासवान के 28 वर्ष पुत्री के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को गांव के बधार में फेंक दिया। शनिवार की सुबह युवती का शव बरामद किया गया। उसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications