Patna Metro LIVE Update: आज हुआ पटना मेट्रो के फर्स्ट फेज का उद्घाटन, ब्लू लाइन के 3 स्टेशन पर शुरू हुई सेवा

Patna Metro LIVE: बिहार की राजधानी पटना आज एक ऐतिहासिक दिन देखने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो का पहला चरण लॉन्च करेंगे। इससे शहर भारत के 24वें मेट्रो शहर की सूची में शामिल हो जाएगा। नीली लाइन का रूट ISBT से भूतनाथ तक जाएगा।

इसमें पाटलिपुत्र ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो के कोच मधुबनी कला से सजे हुए हैं और हर कोच में 300 यात्री बैठ सकते हैं। इस नई सेवा से शहर की भीड़ और जाम कम होने की उम्मीद है, और यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। पढ़ें लाइव अपडेट...

Patna Metro LIVE

ये भी पढ़ें: Patna Metro: खत्म हुआ वर्षों का इंतजार! आज होगा पटना मेट्रो का शुभारंभ, कितने स्टेशन, लगेगा कितना किराया?

LIVE Feed
Oct 06, 2025, 12:14 PM IST

सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट

नीतीश कुमार का दशकों पुराना सपना साकार, योजना पहली बार 2013 में मंजूर। पीएम मोदी ने 2019 में पहले कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी।
Oct 06, 2025, 12:14 PM IST

DMRC पटना मेट्रो का सलाहकार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) परियोजना का सलाहकार है। एल एंड टी ने Phase 1, Corridor 2 के डिज़ाइन और निर्माण का ठेका लिया है।
Oct 06, 2025, 12:13 PM IST

13,925.5 करोड़ रुपये की लागत

परियोजना की कुल लागत 13,925.5 करोड़ रुपये है। परियोजना में बिहार सरकार, केंद्र और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) का वित्तीय योगदान शामिल है।
Oct 06, 2025, 12:13 PM IST

पटना मेट्रो के कोचों पर मधुबनी कला की पारंपरिक डिज़ाइन बनी है।
Oct 06, 2025, 12:10 PM IST

20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी मेट्रो

Patna Metro: हर रोज पटना मेट्रो की ट्रेनें हर 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
Oct 06, 2025, 12:10 PM IST

एक दिन में 40 से 42 ट्रिप्स

Patna Metro: कुल 40-42 ट्रिप्स तय की गई हैं। प्रत्येक ट्रेन में 900 यात्री बैठ सकते हैं, हर कोच में 300 लोग की जगह।
Oct 06, 2025, 12:09 PM IST

8 बजे सुबह से शुरू होगी मेट्रो

Patna Metro: मेट्रो रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।
Oct 06, 2025, 12:08 PM IST

पटना मेट्रो का न्यूनतम किराया 15 रुपये

Patna Metro: न्यूनतम किराया 15 रुपये, पूरे रूट का किराया 30 रुपये होगा।
Oct 06, 2025, 12:08 PM IST

कल से शुरू होगी यात्री सेवा

Patna Metro: यात्री सेवा कल से शुरू होगी, फिलहाल 4.3 किलोमीटर का रूट उपलब्ध है।
Oct 06, 2025, 12:01 PM IST

सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

Patna Metro: सीएम नीतीश कुमार पाटलिपुत्र बस डिपो से पटना मेट्रो का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समारोह में मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+