Bihar News: विशेष पूजन–हवन के साथ मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा

Mansa Puran Dev Sai Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। देश भर में लोगों के बीच काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं हिंदू समुदाय के लोगों के बीच त्यौहार सा माहौल है। वहीं पूजा अर्चना भी की जा रही है। इसी क्रम में पटना के राजा बाजार स्थित साईं मार्ग स्थित मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर में विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया गया।

मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर में विशेष पूजन और हवन के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा राजा बाजार से राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, होते हुए खाजपुरा शिव मंदिर के बीच निकाली गई। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।

Patna Mansa Puran Devi Sai Shiv Kripa Temple special puja and havan news in hindi

मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मयंक भूषण पाठक, सचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष निशा देवी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार व 11 अन्य सदस्यगण मौजूद रहे, जिन्होंने साईं बाबा से देश और प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की।

इससे पहले आज सुबह मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर में साई बाबा का मंगल स्नान और भव्य आरती हुआ। साथ ही साई सतनारायण पूजा का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 से 50 की संख्या में श्रद्धालुण मौजूद रहे।

आपको बता दें कि यह पूजन-हवन और शोभा यात्रा इस मंदिर के वर्षगांठ के अवसर पर हर वर्ष निकाला जाता है। इस बार भी इस यात्रा को शिर्डी मंदिर के तर्ज पर निकाला गया, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सभी लोगों के लिए मंगल जीवन की कामना की। इसके साथ ही देश में शांतिपूर्ण माहौल और आपसी भाईचारा की भी कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+