बिहार: 'बाथरूम से आ रहे हैं' टिकट काउंटर के साइनबोर्ड पर लिखा मैसेज, वीडियो वायरल
बिहार की राजधानी पटना के रेलवे जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म टिकट काउंटर पर साइनबोर्ड का वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी रुक ही नहीं रही है। ‘बाथरूम से आ रहे हैं’ जैसे बुलेट प्वाइंट हो गया है इस पर मीम्स भी बनने शुरू हो गए है।
पटना, 5 सितंबर 2022। सरकारी दफ़्तरों में आपने कई तरह के सूचनाओं का साइनबोर्ड देखा होगा, इन दिनो पटना रेलवे स्टेशन पर लगा एक साइनबोर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है 'बाथरूम से आ रहे हैं'। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Recommended Video

अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे लोग
वीडियो देखने के बाद कुछ लोग कह रहे हैं कि सरकारी दफ़्तर के काउंटर बंद है, लंच ब्रेक, लिंक फेल है, क्लोज्ड जैसे साइनबोर्ड्स तो कई बार देख चुके हैं। लेकिन 'बाथरूम से आ रहे हैं' का बोर्ड पहली बार देखा है। वहीं कुछ यूज़र कह रहे हैं कि भाई इतनी ज़्यादा ईमानदारी भी ठीक नहीं है कि पूरी बात ही बता कर जाओ। वहीं एक औऱ यूज़र ने लिखा कि कितने तेजस्वी लोग है यहां, कहां से आते हैं ऐसे लोग ?

‘बाथरूम से आ रहे हैं’ पर बन रहा मीम्स
बिहार की राजधानी पटना के रेलवे जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म टिकट काउंटर पर साइनबोर्ड का वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी रुक ही नहीं रही है। 'बाथरूम से आ रहे हैं' जैसे बुलेट प्वाइंट हो गया है इस पर मीम्स भी बनने शुरू हो गए हैं। देख रहा है बिनोद सरकार का ईमानदार कर्मचारी शौच की जानकारी भी दे कर जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल
पटना रेलवे स्टेश पर साइनबोर्ड का वीडियो सिर्फ़ 15 सेकंड का है लेकिन सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। अलग-अलग सोशल मीडिय प्लैटफॉर्म पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा की बंदा तो ईमानदार है। वहीं एक यूज़र ने लिखा कि व्हाट्सप्प पर भी अपना स्टेटस बदल कर गया होगा। वहीं एक ने लिखा की काउंर खाली पर सवाल ना उठे इसलिए ये लिख कर गया। एख युज़र ने लिखा कि जिया हो बिहार के लाला, रॉकिंग बिहारी। बहरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो पर लोग जमकर मज़े ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: ऑटो ड्राइवर के बेटे ने बनाई क्रिकेट टीम में जगह, तूफानी गेंदबाजी से छुड़ाये बल्लेबाजों के छक्के












Click it and Unblock the Notifications