BJP विधायक के बयान पर मांझी ने किया ट्वीट, कहा- दलित पढ़े तो नक्सली और मुसलमान पढ़े तो आतंकी, ये नहीं चलेगा

पटना। बिहार के बांका जिले के नवटोलिया स्थित मदरसे में हुए बम ब्लास्ट के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां भाजपा के नेता इस मामले में कड़ा बयान दे रहे हैं तो वहीं जदयू समेत राज्य सरकार में शामिल सभी दल भाजपा के बयानों का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में एनडीए के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान का विरोध किया है। ट्वीट करते हुए जीतन राम मांझी ने लिखा कि गरीब दलित जब आगे बढ़े तो नक्सली, गरीब मुसलमान जब मदरसे में पढ़े तो आतंकी, भाई साहब ऐसी मानसिकता से बाहर निकलिए,यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए ठीक नहीं। हम बाँका बम विस्फोट की घटना की उच्चस्तरीय जाँच की माँग करतें हैं।

patna jitan ram manjhi tweet about bjp mla haribhushan thakur statement on madarsa

वहीं कांग्रेस ने जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि जीतन राम मांझी एनडीए के नेता हैं। उन्हें लगता है कि भाजपा के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं तो बीजेपी से पूछना चाहिए न कि केवल मीडिया में बने रहने के लिए बयान देते रहें। मांझी को लगता है कि सबकुछ गलत है तो उन्हें एनडीए से बाहर आना चाहिए। बीते मंगलवार को बांका जिले के मदरसे में हुए बम ब्लास्ट को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां राजनीतिक दल जांच की मांग कर रहे हैं।

वहीं बिस्फी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बांका के मदरसे में ब्लास्ट हुआ है, उससे यह बात साबित होती है कि मदरसे में केवल आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है। साथ ही उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और सरकार से इसपर तुरंत कार्रवाई करने की मांग किया था।

इसके अलावा भाजपा विधायक ने कहा मदरसों में दलति और पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने की शिक्षा दी जाती है। मदरसों में यह पाठ पढ़ाया जाता है कि कमजोर वर्ग को इतना परेशान करो कि वह इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर हो जाए। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने किशनगंज, दरभंगा, जमुई और गोपालगंज के घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दलित वर्ग पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जिस तरह से प्रताड़ना की खबरें आ रही हैं, उससे यह साबित होता है कि सबकुछ सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+