यूपी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी JDU, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिया बयान

पटना। साल 2022 में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। लेकिन सबकी नजर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जदयू यूपी में होने वाले विधानसभा के चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह तय नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरूर तय है कि हम इस बार यूपी विधानसभा के चुनाव में जरूर लड़ेंगे।

patna jdu national president rcp singh statement on up election 2022

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी थी। इस बार पार्टी के नेताओं ने मन बना लिया है कि यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाए। दिल्ली में इस बात को लेकर पार्टी के नेताओं में बातचीत जारी है।

हालांकि जब सवाल पूछा गया कि जदयू उत्तर प्रदेश में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर एनडीए के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि पहले वह अपनी पार्टी की स्थिति का आंकलन कर लेंगे। फिर जब उन्हें अपनी शक्ति का पता चल जाएगा तब गठबंधन की बातचीत करेंगे। फिलहाल जदयू एनडीए का पार्ट है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह एनडीए के सहयोगी के रूप में 2 सीटों पर चुनाव लड़ा चुकी है. यूपी में अभी तय नही हुआ कि जदयू किसके साथ चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+