पटना: चुनाव में खराब प्रदर्शन पर जदयू ने किया पार्टी में बड़ा फेरबदल, बदल दिए 41 जिलों के जिलाध्यक्ष

पटना। बिहार विधानसभा में उम्मीदों से कम सीटने पर जदयू में लगातार मंथन चल रहा है। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत 41 जिलों के अध्यक्षों को एक साथ बदला गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को इस लिस्ट में जगह दी है।

patna jdu changed 41 district president

राजधानी पटना में पूर्व विधायक अरुण मांझी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक शुत्रुघ्न कुशवाहा को पश्चिम चंपारण, भीष्म सहनी को बगहा, रतन सिंह पटेल को पूर्वी चंपारण, कमलेश पांडेय को शिवहर, सत्येंद्र कुशवाहा को सीतामढ़ी, अजय चौधरी को दरभंगा, राजेंद्र प्रसाद यादव को सुपौल, सत्येंद्र कामत को मधुबनी, आशीष कुमार पटेल को अररिया, नौशाद आलम को किशनगंज, श्रीप्रसाद महतो को पूर्णिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

शमशीर इकबाल को कटिहार, मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी को मधेपुरा, चंद्रदेव मुखिया को सहरसा, मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर, संजय चौहान को गोपालगंज, विशाल सिंह राठौर को सारण, चंद्रदेव मुखिया को सहरसा, मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर, संजय चौहान को गोपालगंज, विशाल सिंह राठौर को सारण, उमेश ठाकुर को सिवान, सुभाषचंद्र सिंह को वैशाली, अश्वमेघ देवी को समस्तीपुर, रुदल राय को बेगूसराय, बबलू मंडल को खगड़िया, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को नवगछिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर आरसीपी सिंह को कमान सौंपी थी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी सेहत का हवाला देकर पद छोड़ दिया था, जिसके बाद उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया । अब एक साथ 41 जिलाध्यक्षों को बदलकर पार्टी ने संगठन में पूरी ओवरहीलिंग का संदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+