बिहार: धोखे से सालभर के एग्रीमेंट पर की लड़के ने लव मैरिज, गिरफ्तार

जब इस बात का विरोध लड़की और उसके घरवालों ने किया तो लड़के ने एक एग्रीमेंट पेपर दिखाया जिस पर लड़की से एक साल के अनुबंध पर शादी करने की बात लिखी हुई थी।

पटना। प्रेमी ने प्रेमिका को धोखे से अपने प्यार का विश्वास दिलाया और उसके साथ एक साल के अनुबंध पर शादी कर ली। शादी के बाद यह दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। ऐसे में पति धोखेबाज निकला और उसने एक साल पूरा होने के बाद पत्नी को घर से निकाल दिया और दूसरी शादी रचा ली। जब इस बात का विरोध लड़की और उसके घरवालों ने किया तो लड़के ने एक एग्रीमेंट पेपर दिखाया जिस पर लड़की से एक साल के अनुबंध पर शादी करने की बात लिखी हुई थी। जिसे देखने के बाद सभी का माथा चकरा गया और इस अजीबोगरीब लव सेक्स और धोखे की कहानी लेकर थाने पहुंचे। वहीं, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार: धोखे से साल भर के एग्रीमेंट पर की लड़के ने लव मैरिज, गिफ्तार

घर से भाग कर की थी दोनों ने शादी
मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय में लव-सेक्स और धोखा का एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। पीड़िता ने पुलिस के सामने दिये अपने बयान में बताया कि आज से 2 साल पहले एक लड़का उसे रोजाना परेशान करता था, धीरे-धीरे उन दोनों मे प्रेम हुआ और कुछ ही दिनों में यह काफी आगे बढ़ गया। फिर प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए यह दोनों घरवाले की मर्जी के खिलाफ घर से भाग कर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक साथ रहते थे। धीरे-धीरे इनके परिवार वालों ने भी इस बात को भुलाकर दोनों को अपना लिया।

बिहार: धोखे से साल भर के एग्रीमेंट पर की लड़के ने लव मैरिज, गिफ्तार

झूठ बोलकर करवाया एग्रीमेंट पर साइन
वहीं, लेकिन एक दिन धोखेबाज पति ने अपनी पत्नी से झूठ बोलकर एक एग्रीमेंट पर साइन करवा लिया। बता दें कि लड़की पढ़ी-लिखी नहीं थी जिसका उसके पति ने फायदा लिया। एग्रीमेंट पर लिखा था कि वे दोनों एक साल के अनुबंध पर अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। वहीं, साल खत्म होते ही इन दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया और देखते ही देखते लड़की ने दूसरी शादी रचा ली। जब इस बात का विरोध किया गया तो लड़का लड़की के द्वारा हस्ताक्षर किए हुए स्टांप पेपर का हवाला दिया।

अंग्रेजी में था एग्रीमेंट
इस मामले में हाजीपुर सदर थाने के थाना अध्यक्ष का कहना है कि लड़की के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी प्रेमी के गिरफ्तारी की के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह एक सोची-समझी साज़िश थी। क्योंकि अनपढ़ लड़की का फायदा उठाते हुए आरोपी प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया है। 50 रुपये के स्टांप पेपर पर लड़की के द्वारा एक साल की शादी का एग्रीमेंट कराया गया था। वहीं, इस मामले में लड़की ने बताया कि एग्रीमेंट पेपर अंग्रेजी में था और ना ही उसके पति ने ऐसी कोई बात बताई। ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: नई नवेली दुल्हन की पति ने की ऐसी खौफनाक हत्या, जानकर कांप उठेगी रूह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+