कानून के रक्षक पर भक्षक बनने के आरोप, 22 साल की छात्रा को वकील ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया
छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बिहार पुलिस ने हाईकोर्ट के वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 22 साल की लॉ स्टूडेंट वकील के दफ्तर में इंटर्न थी।

बिहार पुलिस ने सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। कानून के रक्षकों की पहचान रखने वाले वकील पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पटना हाईकोर्ट के वकील पर आरोप है कि अपने दफ्तर में 22 साल की छात्रा को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक 22 साल की पीड़िता आरोपी वकील के दफ्तर में कानून की पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप करने आई थी।
Recommended Video
दुष्कर्म की कोशिश के आरोप
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता निरंजन कुमार पर अपने कार्यालय में इंटर्न के रूप में कार्यरत 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगे हैं।

वकील की गिरफ्तारी
बिहार पुलिस ने पटना हाईकोर्ट के वकील पर लगे रेप की कोशिश के आरोपों के बारे में कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 342, 354, 354 (ए) और 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications