सेना का जवान बन मेट्रीमॉनी वेबसाइट से फंसाता था लड़कियां, Facebook ने खोल दी पोल

पटना। बिहार में सेना के नाम पर लड़कियों को फंसाने और फिर उनसे ठगी करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक खुद को सेना का जवान बता कर लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। फिर उनके साथ शादी का झांसा देकर परिवार विधिवत शादी करने का बात करता था, और लाखों रुपये की ठगी करने के बाद फरार हो जाता था।

मेट्रीमॉनी वेबसाइट से फंसाता था लड़कियां

मेट्रीमॉनी वेबसाइट से फंसाता था लड़कियां

ये कथित फौजी दूरदराज की लड़कियों को सोशल साइट के जरिए अपने प्यार के जाल में फंसाता था। इसी का शिकार राजधानी पटना के मनेर की रहने वाली एक लड़की और उसके परिवार वाले हो गए। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद लड़का परिवार वालों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। लड़की द्वारा जब उसका Facebook प्रोफाइल चेक किया गया तो उसकी हकीकत सामने आ गई। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और तथाकथित सेना के जवान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

क्या था मामला

क्या था मामला

दरअसल, तथाकथित सेना के जवान ने भारत मेट्रीमॉनी शादी की साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी साइट को देखते हुए भारत मेट्रीमॉनी के तरफ से लड़की को एक कॉल आया और उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले शेखर सिंह से करवाई। जान पहचान होने के बाद शादी की बातचीत आगे बढ़ी और उसने अपने आप को सेना का जवान बताते हुए लड़की से शादी करने के लिए तैयार हो गया। इस दौरान लगातार वह लड़की से फोन पर बात करते हुए पैसे की प्रॉब्लम बताता था। एक दिन बीमारी की समस्या बताते हुए उसने लड़की के पिता से 1 लाख रूपय की मांग की। लड़के के द्वारा पैसा मांगे जाने के बाद लड़की के परिवार वाले ने उसे पैसा दिया। जब शादी की बात आई तो उसने कहा कि नौकरी से आते हैं तो शादी करेंगे। जिसके बाद वह फरार हो गया और उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

Facebook से सामने आई सच्चाई

Facebook से सामने आई सच्चाई

जब उसका Facebook प्रोफाइल चेक किया गया तो मामला सामने आ गया। पता चला कि वह सेना का जवान नहीं है। ये भी पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और इस तरह के झांसे में अब तक कई लड़कियों को ले चुका है। सभी उसकी तलाश कर रहे हैं। जिसके बाद लड़की पटना के एसएसपी मनु महाराज को लिखित शिकायत देते हुए तथाकथित सेना के जवान पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। लड़की के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करती हुई पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है।

दो बच्चों का बाप है युवक

दो बच्चों का बाप है युवक

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के जिला प्रशिक्षण संस्थान विक्रम में रहकर पढ़ाई कर रही एक लड़की को नकली सेना के जवान बनकर उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लाखों रुपए की ठगी की गई। उसने भारत मेट्रीमॉनी साइट पर अपना झूठा प्रोफाइल बनाया हुआ था। जिसे देखते हुए मेट्रीमॉनी की तरफ से एक कॉल आया और लड़की का उससे संपर्क हुआ। संपर्क के बाद शादी की बात आगे बढ़ी, इसी दौरान उसने बीमारी की बात बताते हुए लड़की के परिवार वालों से 1 लाख रुपए ले लिए और उसके बाद फरार हो गया। जब उसकी हकीकत चेक करने के लिए जब लड़की उसके Facebook को खंगालना शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। वह अब तक कई लड़कियों को अपने झूठे झांसे में लेकर ठगी कर चुका है और वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+