पटनाः डबल मर्डर से दहली राजधानी, मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने अलग-अलग दो घटनाओं को अंजाम दिया है। एक घटना में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है। वहीं दूसरी घटना में चाकू मारकर बदमाशों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। पहली घटना बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल महुआ पाती के पास की है।

patna double murder mukhiya pati died in firing

अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने मुखिया पति को गोलियों से भून डाला, जिसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। गोली मार कर हत्या मामले में मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के नरहना निवासी सुरेंदर साव के 45 वर्षीय पुत्र पिंटू साव सह मुखिया पति के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मनेर प्रखण्ड के कमला गोपालपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया पति राजकुमार उर्फ पिंटू साव है जिनकी अपराधियों ने घेर कर गोलियां बरसाई और घटना स्थल पर मौत हो गई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बीते देर रात को पिंटू साव किसी फंक्शन से लौटने रहे थे। जहां अपराधी पहले से घात लगाए इंतजार कर रहे थे। मौके मिलते ही अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला।

वहीं दूसरी घटना में बिहटा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में देर रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। चाकू गोदकर हत्या मामले में राजपुर निवासी 45 वर्षिय सिद्धनाथ लाल के रूप में पहचान हुई है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच में जुट गई है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि बीते दिनों पूर्व ही बिहटा में सरेआम आभूषण कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+