पटना में कोरोना के सेकेंड डोज लेने पर मिल सकती है बाइक और स्कूटी, लकी कूपन के जरिये मिलेगा इनाम

पटना। बिहार में टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पटना जिला प्रशासन और केअर इंडिया की तरफ से नई पहल शुरू की गई है, जो लोग कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाएंगे उन्हें लकी ड्रा के जरिये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके तहत प्रतिभागी 8 नवंबर से 26 नवंबर के बीच कोविड-19 का दूसरा डोज लेकर लकी ड्रा में शामिल हो सकते हैं। 28 नवंबर 2021 को लक्की ड्रा खोले जाएंगे। फर्स्ट प्राइज के तौर पर बजाज पल्सर बाइक या फिर होंडा एक्टिव, सेकेंड प्राइज के तौर पर 32 इंच की एलइडी टीवी, थर्ड प्राइज के तौर पर मोबाइल फोन और सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर मिलेगा।

patna district administration announce lucky coupon for vaccination

प्रत्येक योग्य प्रतिभागी को कोविन या आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना है तथा अपने को निबंधित करना है। लकी ड्रा का फायदा उठाने के लिए 26 नवंबर से पहले कोविड 19 का दूसरा टीका अवश्य लें। प्रतिभागी को 8 नवंबर 2021 को 18 वर्ष होना चाहिए। अधिकृत कोविड वैक्सीनेशन केंद्र के माध्यम से लकी ड्रॉ हेतु अपना नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर करें। वैध पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन, वोटर आईडी कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि है।

बता दें कि पटना जिला में 80% लोग पहला डोज ले चुके हैं, पटना के शहरी क्षेत्र में लगभग 100% लोगों ने पहला डोज ले लिया है, वहीं कोरोना टीका का दूसरा डोज पटना जिला में लगभग 70% लोगों ने अभी तक लिया है। पटना डीएम ने कहा कि टीकाकरण में ऑल इंडिया रैंकिंग में नौवें स्थान पर पटना जिला है और टीकारण में पटना देशभर में टॉप 10 जिले में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+