बिहारः अवैध संबंध के चलते कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, प्रेमिका ने पति और भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में अवैध संबंध के चलते कांग्रेस नेता के बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गहोना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता के लापता पुत्र का शव धर्मवती नदी के किनारे से बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले को लेकर एसपी ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। दरअसल, बिपिन बिहारी ओझा का अपनी चाची की भतीजी से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों ही वह मायके हरिपुर लौटी थी। इसी दौरान उसकी प्रेमिका ने फोन कर बिपिन बिहारी ओझा को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वहां पर बिपिन की हत्या की साजिश रची गई थी। बिपिन के पहुंचते ही उसके प्रेमिका के भाई और पति ने पकड़ लिया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बिपिन बिहारी के शव को धर्मावती नदी के किनारे फेंक दिया।
वहीं एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेसी नेता के बेटे बिपिन बिहारी ओझा को ढूंढने के लिए एसएसपी श्री राज के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार छापेमारी की। वहीं बिपिन बिहारी ओझा का मोबाइल फोन लगातार बंद होने के बाद मामला साइबर एक्सपर्ट के हवाले किया गया। जिसके बाद युवक के नंबर से हुई बातचीत की जानकारी लेकर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपित घटना को अंजाम देकर अपने किसी ममेरे भाई के यहां भाग गया था। उसका भाई मूल रूप से बिहिया के रहने वाला है और पटना के नौबतपुर पैक्स में कर्मचारी है। पुलिस ने विजय को नौबतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पहले सभी ने स्वीकार नहीं किया। लेकिन बाद में जुर्म कबूल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications