सीएम नीतीश कुमार ने कृषि कानून को लेकर दिया बयान, कहा- किसानों के खिलाफ कोई काम नहीं होगा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के खिलाफ कोई काम नहीं होगा। ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत से जो सहमति बनेगी उससे सभी लोग संतुष्ट होंगे। बता दें कि बीते सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने PMCH के पुनर्विकास परियोजवा का शिलान्यास किया। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा, जिसमें 5462 बेड होंगे।

Patna cm nitish kumar statement on kisan aandolan

इस भवन का निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा, जिसकी लागत 5540 करोड़ रुपये है। 5462 बेड वाले नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बांकीपुर विधायक नितिन नवीन मौजूद रहे।

इस खास मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा की PMCH का नया भवन पांच साल में तैयार हो जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य सात साल रखा गया है, पर आप लोग इसे पांच सालों में पूरा कर दें, तो बेहतर होगा। इसके लिए राज्य सरकार हर तरफ से निर्माण एजेंसी को सहयोग करेगी।

स्टाफ क्वार्टर और हॉस्टल बनाने की भी योजना
बिहार सरकार इस नए भवन के निर्माण पर 5,440 करोड रुपए खर्च करेगी। पीएमसीएच के नए कैंपस में अस्पताल के फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा होगी। इनके लिए 644 घर बनाए जाएंगे जबकि यहां पढ़ने वाले मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए 1626 बेडेड होस्टल भी बनेगा।

550 नर्सों के लिए छात्रावास के साथ-साथ 360 स्टूडियो अपार्टमेंट भी बनाए जाएंगे। हॉस्पिटल को बेहतरीन और सुविधा पूर्ण बनाने का खास ख्याल रखा गया है। इसी वजह से 715 बेड का धर्मशाला और 1,500 सीट वाला ऑडिटोरियम भी नए प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। भवन के पास पार्किंग की कुल क्षमता 3,334 वाहनों की होगी।

यह पूरा स्ट्रक्चर भूकंप रोधी होगा। पीएमसीएच के नए भवन का एरिया 78 लाख वर्गफीट होगा। इसके ऊपर एयर एंबुलेंस के लिए हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल में 487 बेड की इमरजेंसी यूनिट के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+