बिहारः किशनगंज की थानेदार की हत्या को लेकर BJP-JDU ने जताया दुख, कहा- बंगाल में कानून नाम की चीज नहीं

पटना। बिहार के किशनगंज थाने के एक थानेदार को कुछ लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। खबरों के अनुसार किशनगंज थाने के थानेदार अश्विनी कुमार मोटरसाइकल चोरी के एक मामले में छापामारी करने पश्चिम बंगाल आए थे, जहां पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर क्षेत्र के गोलापोखर थाना में स्थित पनतापाड़ा गांव की भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया।

patna bjp jdu give statement on kishanganj sub inspector murder case

वहीं इस मामले को राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा और जदयू के नेताओं ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा सांसदा रामकृपाल यादव ने घटना को दुखद बताया और कहा कि ऐसा लगता नहीं है कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज है। उन्होंने इस पूरे मामले में गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

वहीं जदयू के एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि बिहार ने एक जाबांज अधिकारी खो दिया। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से संज्ञान लेने को कहा है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए। वहीं बिहार पुलिस एसोसिएशन ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

इस पूरे मामले पर पूर्णिया रेंज के आई जी ने कहा, 'वह बाइक चोरी के एक मामले में छापेमारी करने आए थे। उनके साथ इस्लामपुर के एसपी भी थे। हम इस मामले में छापेमारी करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।' वहीं, यह भी कहा जा रह है कि छापेमारी के दौरान अश्विनी कुमार को स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला।

अश्विनी कुमार पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त उनके साथ पूरी टीम थी, लेकिन अपराधियों ने रात्रि का फायदा उठाकर पुलिस को घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें अश्विनी कुमार को भी गोली लगी और उनकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+