नग्न महिला को देख दूर भागता है भूत! इसलिए महिलाओं के कपड़े उतार देता है ये बाबा
पटना। आज भी लोग अंधविश्वास के घेरे में फंसकर बाबा और मौलवियों के शरण में पहुंचते हैं, जहां उनके साथ इलाज के नाम पर विश्वास का खेल खेला जाता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के भागलपुर जिले में देखने को मिला जहां एक मौलाना के आश्रम में महिलाएं भूत प्रेत भगाने के साथ-साथ अन्य बीमारी से संबंधित समस्या का निजात पाने के लिए जाती है। जहां सुबह से शाम तक मौलाना महिलाओं का भूत भगाता है, लेकिन उसके भूत भगाने का तरीका बिल्कुल शर्मनाक है। पहले महिलाओं से नग्न होने की बात कहता है फिर उसके साथ झाड़-फूंक करते हुए भूत भगाने का दावा करता है। और तो और जब उस से इस बारे में पूछ-ताछ किया गया तो उसने यह कहा कि महिलाओं के नंगा होते ही भूत का साया उसके ऊपर से हट जाता है, जिसके बाद उसे आसानी से भगाया जा सकता है और पीडि़ता को जल्द ही बीमारियों से निजात मिलता है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां गोराडीह स्थित एक मौलाना के आश्रम में इस तरह के अंधविश्वास के खेल चल रहा है। उसके आश्रम के अगल-बगल महिलाओं के कपड़े फेंके हुए रहते हैं और यहां खासकर अशिक्षित महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। वहां पहुंची एक पीड़िता से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उसने कहा कि उनके घर के बाहर जो कपड़े फेंके हुए हैं वह महिलाओं के हैं और बाबा इसे भूत भगाने के नाम पर उतरवा देता है। तो महिलाओं के कपड़े उतरवाने के बारे में जब मौलवी मुस्तफा कमाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां विश्वास पर लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं और यह हम नहीं बल्कि किताबों में भी कहा गया है कि महिला स्नान करने के बाद कपड़े उतार कर बैठती है, जिसके बाद वह पवित्र हो जाती है और सारे भूत-प्रेत का साया उसके ऊपर से भाग जाता है। इसीलिए हम ऐसा करवाते हैं और इससे समस्या का समाधान भी मिलता है लेकिन इस दौरान हम वहां अकेले नहीं होते बल्कि उसके परिवार वाले भी होते हैं, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही शामिल होती हैं।

वहीं मौलवी के दरबार में यह अंधविश्वास का खेल आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से चलता आ रहा है। हर दिन इन के दरबार में सैकड़ों महिलाएं के साथ-साथ पुरुष अपनी समस्या लेकर आते हैं और इससे निजात पाती हैं। वहां इलाज कराने आए कुछ लोगों का कहना है कि बाबा के छूते ही सारी समस्या खत्म हो जाती है। तो कुछ लोग उनके इस अंधविश्वास को ढ़ोंग बताते हुए पैसा ऐंठने का जरिया कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications