बिहार में फिर एक अस्पताल ने किया शर्मसार, मरीज को छोड़ दिया कीड़ों से नुंचने के लिए

पटना। बिहार में मरीज के साथ फिर एक अस्पताल ने संवेदनहीनता का परिचय दिया है। मुजफ्फरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एक लावारिस मरीज को मक्खी व चींटियों से कटने के लिए छोड़ दिया गया। वह मरीज उस बरामदे में रातभर पड़ा रहा, लेकिन न तो डॉक्टरों ने और न ही सफाई कर्मियों ने उसके लिए कुछ किया। मरीज के तन पर कपड़े भी नहीं थे। कीड़े उसके घावों में नजर आ रहे थे।

crime, Sickness of patients

मरीज की दुर्दशा पर ये बोले अधीक्षक
श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) के अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हें भी ज्यादा नहीं पता था। बता दें कि 24 घंटे तक किसी ने भी उस मरीज की सुध नहीं ली। शाही ने ये जरूर कहा कि लावारिस मरीजों की देखभाल के लिए अलग से कर्मी बहाल किया गया है, जो उनके खाने-पीने, नहलाने, साफ-सफाई के साथ शौचालय तक की व्यवस्था भी करेगा। मगर, सचाई ये थी​ कि मुजफ्फरपुर के इस बड़े अस्पताल में आए दिन ऐसी शिकायतें आती हैं।

मरीजों की रहती है भीड़, फिर भी नहीं सुविधाएं
इस मेडिकल कॉलेज को उत्तर बिहार के सभी अस्पतालों में बड़ा माना जाता है। कई जिलों से मरीज इलाज करवाने आते हैं। मगर, यहां की जमीनी हकीकत को देखकर रूह कांप जाती है। न तो साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता और न ही मरीजों की कीट-पतंगों से सुरक्षा के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं।

यहीं वार्ड-6 में भर्ती एक मरीज के परिजन ने एक अन्य लावारिश मरीज के बारे में बताया कि अस्पताल के कुछ लोग ही सुबह में ट्रॉली वाले इसे यहां डाल कर चले गए।तब से कोई डॉक्टर या नर्स उसके पास नहीं गया है। उसे इमरजेंसी वार्ड से उठाकर वार्ड-6 के बरामदे पर जमीन पर छोड़ दिया गया। उसके घाव वैसे ही खुले हैं और चींटी उसके घावों को काट रही हैं। इससे दूसरे मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई, क्योंकि घाव से बदबू फैल रही थी।

बिहार में हाल ही मरा था ऐसा मरीज
बीते दिनों बिहार के ही दरभंगा में डीएमसीएच अस्पताल में चूहों के काटने से एक नवजात की मौत हो गई। नौ दिन के मासूम को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। रात के वक्त जब परिजन बच्चे को देखने के लिए एनआईसीयू में गए, तो बच्चे के हाथ-पांव को चूहे खा रहे थे। वहां पर कोई नर्स और डॉक्टर नहीं थे। आनन-फानन में जब नर्स को बाहर से बुलाया गया, तो जानकारी मिली कि बच्चा मर चुका है।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले स्वीपर को कूड़े में दिखा हैंड ग्रेनेड, 'बम' की अफवाह से मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+