'चिराग की चुनौती' के बीच मोदी कैबिनेट में शामिल हुए पशुपति कुमार पारस, ली मंत्री पद की शपथ
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलें अब थम गई हैं। इस बार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया गया है। समारोह में पशुपति कुमार पारस ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

Recommended Video
एलजेपी में वर्चस्व को लेकर पशुपति कुमार पारस और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान में जंग शुरू हो गई है। बता दें कि पशुपति पारस का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा है। रामविलास पासवान के छोटे भाई पारस का जन्म 06 जून 1957 में हुआ। पशुपति के करीबियों का कहना है कि पशुपति कुमार पारस हमेशा अपने भाई रामविलास पासवान के साथ एकदम साये की तरह रहते थे। रामविलास पासवान की तरह पशुपति कुमार पारस की गिनती भी बिहार की राजनीति में दलित चेहरे के रूप में होती है।
चिराग पासवान ने मंगलवार को सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि लोजपा कोटे से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, तो मैं कोर्ट जाऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं हूं, पार्टी भी मेरी है। समर्थन भी मेरे पास है। मेरी अनुमति के बिना, पार्टी के कोटे से किसी भी सांसद को मंत्री बनाना गलत है। इसके अलावा चिराग ने कहा कि विवाद के बीच अगर ऐसे सांसद को मंत्री बनाया जाता है, जिसे पार्टी निकाल चुकी है तो यह गलत होगा। मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी ऐसा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications