मां-पिता की हो चुकी है मौत, सौतेली मां के साथ रहती है नाबालिग, युवती की तबीयत बिगड़ने पर हुआ हैरतअंगेज खुलासा
Banka News Today: बिहार के बांका ज़िले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां रजौन थाना इलाके के एक गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 15 वर्षीय युवती के साथ गलत काम को अंजाम दिया है।
5 महीने से लगातार वह वर्षीय युवती के साथ गंदी हरकत कर रहा था। मामले से पर्दा उस वक्त उठा, जब युवती की तबीयत बिगड़ी। आरोपी नरेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, लड़की की तबीयत खराब हुई तो, वह अपने चाचा के पास गई और डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही।

डॉक्टर ने जब नाबालिग की जांच की तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद लड़की के चाचा ने 23 जुलाई मंगलवार को रजौन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही रजौन थाना की ट्रेनी SI खुशबु सिंह नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए बांका ले कर गई।
पीड़िता ने बताया कि गांव के ही अधेड़ ने फरवरी 2024 से लगातार गलत काम कर रहा था। शर्म की वजह से किसी से बता नहीं पा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले उसके मां-पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग अपनी सौतेली मां के साथ रहती है।
इस पूरे मामले में युवती की सौतेली मां भी शक के दायरे में है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आरोपी नरेश के साथ उसके अवैध संबंध है। वहीं अब पुलिस भी हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले का मामला स्पीडी ट्रायल में हो, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। यह बहुत ही संगीन जुर्म है।












Click it and Unblock the Notifications