Lok Sabha Chunav Result 2024: पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव ने निर्दलीय रचा इतिहास, कही थी ये बात

Pappu Yadav Purnia Lok Sabha Seat Result: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पूर्णिया में मतदान हुआ था। देशभर की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार बिहार की पूर्णिया संसदीय क्षेत्र पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। पूर्णिया में पप्पू यादव ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी दांव खेला और जीत का परचम लहरा दिया। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चुनाव प्रचार के दौरा पप्पू यादव ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की थी। उन्होंने मैं लालू यादव और तेजस्वी यादव को परिवार मानता था। इसके बाद भी उन्होंने मुझे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्णिया की जनता इस बात का जवाब देने जा रही है।

Pappu Yadav Won Lok Sabha Election From Purnia Seat Latest Election Result News In Hindi

हमारा लक्ष्य बिहार की साढ़े 13 करोड़ जनता की सेवा और मदद करना है। मेरी कोशिश रहेगी कि यहां की ज़मीन से जातीय सियासत, धर्म की राजनीति, माफियाई सियासत और उन्माद ख़त्म कर एक सशक्त समाज का निर्माण करूं।
पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और राजद जो आरोप लगा रहे हैं, जनता समझ चुकी है कि वह अपनी ग़लती को छुपाने के लिए बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं। मेरा इतिहास जनता के सेवक के रूप में रहा है, कांग्रेस के साथ मेरी आइडियोलॉजी है।

लालू यादव ने जब कहा कि था कि राजद में विलय कर लो तब मैं भाजपा का बी-टीम नहीं था। तेजस्वी यादव जिन लोगों के साथ हेलिकॉप्टर में सफर कर रहे हैं, वह किसकी टीम थी और अभी मुकेश सहनीकिसकी टीम हैं । यह राजनीतिक अपरिपक्वता है। कौन बी टीम है या अलग टीम है यह जनता तय करेगी।

लालू यादव ने कई बार मुझे और मेरे परिवार को दबाने की कोशिश की लेकिन फिर भी मैंने उन्हें अभिभावक का दर्जा दिया और आज भी देता हूं। पूर्णिया में चुनावी मुकाबले पर पप्पू यादव ने कहा थआ कि जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, इसके अलावा और क्या चाहिए।

रावण ने भी शिव की पूजा की थी, आशीर्वाद लेने दुर्योधन भी गए थे। आशीर्वाद तो अर्जुन को मिला था। मैं अभिन्यू नहीं हूं ना ही कोई कर्ण हूं। मैं अर्जुन हूं और जनता कृष्ण है।यह पप्पू की लड़ाई नहीं, पूर्णिया के सेंटिमेंट्स और इमोशन की लड़ाई है। पूर्णिया की जनता के आशीर्वाद से एक नया इतिहास रचने जा रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+