JEE-NEET के विरोध में पप्पू यादव, कहा- 'मोदी जी आपकी तरह छात्रों के पास 8000 करोड़ का जहाज नहीं'
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख के पार पहुंच चुकी है। एक ओर सरकार लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर NEET और JEE की परीक्षाएं भी करवा रही है। जिसका छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं। छात्रों के मुताबिक सभी परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसको लेकर देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। इस बीच जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव भी छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं।

पप्पू यादव ने NEET और JEE परीक्षा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'नरेंद्र मोदी जी, छात्र आपकी तरह 8000 करोड़ के चार्टर्ड प्लेन से IIT और NEET की परीक्षा देने नहीं जाते हैं। वे ट्रेन और बस में लदकर जाते हैं, जो अभी चल नहीं रहा। तो आपको इतनी-सी बात समझ नहीं आ रही है कि वे परीक्षा देने कैसे जाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि आप माल लेकर उनकी जान के दुश्मन क्यों बने हैं?
क्या है परीक्षा की तारीख?
नीट परीक्षा 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच होने जा रही है। नीट पहले 3 मई को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे स्थगित कर 26 जुलाई को कर दिया गया। इसके बाद कोविड-19 के बढ़ते मामलो को देखते हुए फिर से स्थगित किया गया और 13 सितंबर परीक्षा तिथि तय की गई। एनटीए और सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि परीक्षा सितंबर में अपने तय समय पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए बुधवार को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया। वहीं छात्रों के शैक्षणिक हितों का ध्यान रखते हुए जेईई मेन का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 तक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications